Security Breach in Lok Sabha: संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान अचानक दो लोग गैलरी से कूदकर सदन में पहुंच गए, जिसके बाद अफरातफरी मच गई. इस बीच सांसदों ने तुरंत दोनों लोगों को पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया. इनके हाथ में टियर गैस स्प्रे जैसा कुछ था जिससे रंगीन धुंआ निकल रहा था. वहीं संसद परिसर के बाहर भी हड़कंप मच गया. यहां एक महिला समेत दो लोग नारेबाजी करने लगे और कलर गैस स्प्रे करने लगे. संसद हमले की बरसी पर हुई इस घटना से हड़कंप मच गया.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, जो रंग-बिरंगा धुआं छोड़ने वाली सामग्री के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. घटना संसद के बाहर हुई. प्रदर्शनकारी महिला का नाम हिसार की रहने वाली नीलम और शख्स का नाम अमोल शिंदे बताया जा रहा है जो लातूर का रहने वाला है. इस बीच, सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, जो दो लोग लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दौरान घुसे थे, वे मैसूर के सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लोग मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे.
सुरक्षा में चूक के मामले पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी. उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला. सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है.”
लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है. आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं…सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए.” वहीं कार्ति चितंबरम ने भी इसे सुरक्षा में चूक का मामला बताया.
-भारत एक्सप्रेस
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…
Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…
सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…
आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…