सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के शोपियां में भारतीय सेना के जवानों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया. मुठभेड़ कथोहलान इलाके में बुधवार (9 नवंबर) की देर रात हुई. सेना के जवान अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है.
पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए आतंकी की पहचान मयसर अहमद डार के रूप में हुई है, जिसने हाल ही में लश्कर के प्रॉक्सी TRF में शामिल हुआ था. मयसर शोपियां के वेश्रो का रहने वाला था. एक हफ्ते पहले ही आतंकी समूह में शामिल हुआ था. इस मुठभेड़ की जानकारी कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है.
इससे पहले 26 अक्टूबर को भारतीय सैनिकों ने और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में LoC पर सतर्क सैनिकों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था. भारतीय जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए तीन अन्य आतंकवादियों को ढेर कर दिया था. ऐसे में सेना के जवानों ने कुल 5 आतंकवादियों को मार गिराया था.
वहीं 9 अक्टूबर को शोपियां में लश्कर के आतंकियों के साथ भारतीय सेना की मुठभेड़ हो गई. जिसमें सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ अलशिपोरा में हुई है.पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान मोरीफत मकबूल और जाजिम फारुख उर्फ अबरार के तौर पर हुई है. पुलिस ने आगे बताया कि जाजिम फारुख पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था. उनकी हत्या के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी.
ये भी पढ़ें: “शर्म आनी चाहिए, सदन में ऐसी ‘गंदी’ बातें…”, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
सितंबर में ही 14 तारीख को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में भी मुठभेड़ हुई थी. उस मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो अधिकारी और एक जवान के अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए थे. वो मुठभेड़ तब हुई जब अनंतनाग के जंगलों में पहाड़ की गुफाओं में आतंकी छुपे हुए थे जिन्हें ढेर करने के लिए सेना ने 5 दिनों तक ऑपरेशन चलाया था.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…