आस्था

Dhanteras 2023: जानें धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदें और किन्हें खरीदने से बचें

Dhanteras 2023: कल 10 नवंबर 2023 को चल रहे कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार है. आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक माने जाने वाले धनवंतरि के नाम पर ही इसे धनवंतरि जयंती भी कहा जाता है. धनतेरस के अलावा इसे धन त्रयोदशी या धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान धनवंतरि पृथ्वी पर समुद्र मंथन के दौरान हाथ में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे. आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक माने जाने वाले धनवंतरि के नाम पर ही इसे धनवंतरि जयंती भी कहा जाता है. धनतेरस के दूसरे दिन दिवाली पड़ रही है. ऐसे में इस दिन दिवाली से जुड़े सामानों की खरीददारी भी करना शुभ रहेगा.

सदियों से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है. इसके अलावा धनतेरस पर सोने, चांदी और बर्तन खरीदने के अलावा झाड़ू भी खरीदा जाता है. इन चीजों को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा धनतेरस के दिन कुछ अन्य चीजों को घर पर लाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

इन चीजों की धनतेरस पर करें खरीददारी

झाड़ू के अलावा धनतेरस वाले दिन लक्ष्मी चरण को खरीदना शुभ माना जाता है. वहीं धार्मिक दृष्टि से धनतेरस के दिन पान के पत्ते खरीदना भी बेहद ही शुभ माना जाता है. धनतेरस पर 5 पान के पत्ते खरीदकर लक्ष्मी जी को चढ़ाना चाहिए. इसके अलावा धन त्रयोदशी यानी धनतेरस पर लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति भी खरीद सकते हैं. धनतेरस के दिन झाडू, नमक और धनिया खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है.

वहीं इस दिन शंख खरीदना भी शुभ माना जाता है. शंख लाने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आने के साथ ही सकारात्मक उर्जा का संचार होता है. धनतेरस वाले दिन लक्ष्मी गणेश यंत्र और कमल के फूल को खरीदना भी शुभ माना जाता है.

इसे भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को लगाते हैं छप्पन भोग, पूरी होती है हर मनोकामना

धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने से बचें

धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. नुकीली चीजें जैसे चाकू और कैंची को इस दिन न खरीदें. वहीं इस दिन कांच के बर्तन. एल्युमिनियम, प्लास्टिक, तेल या घी को भी खरीदने से बचना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago