गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
बच्चों के लेकर जाते परिजन
UBGL Weapon Bust in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से दंग कर देने वाली खबर है. वहां एक खेत में बच्चों को खास तरह का हथियार UBGL पड़ा मिला, उस हथियार के फटने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे का पता चलने पर गांव वालों में कोहराम मच गया.
UBGL फटने से दो बच्चों की मौत
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना इंद्रावती नदी पार बोड़गा गांव की है. बताया जा रहा कि गांव के पास खेत में बच्चे खेल रहे थे. इस दौरान बच्चों को खेत में UBGL पड़ा मिला, जोकि फट गया. उसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई.
घटना पर एसपी जितेंद्र यादव का बयान आया है. उन्होंने बताया कि UBGL का मतलब ‘बेरेल ग्रेनेड लांचर’ होता है. इसकी गिनती भारी हथियारों में होती है, जिसे लड़ाई में इस्तेमाल किया जाता है.
एसपी ने कहा कि बीजापुर में UBGL (बेरेल ग्रेनेड लांचर) फटने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत होने की सूचना मिली है. अब इस मामले की तस्दीक की जाएगी. वहीं, घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई.
— भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…