देश

पकड़ा गया सीमा हैदर का सबसे बड़ा झूठ, UP ATS की पूछताछ में बड़े खुलासे

सीमा हैदर (Seema Haider)  मामले में रोज चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. यूपी एटीएस और पुलिस लगातार सीमा हैदर के साथ-साथ सचिन और उसके पिता से पूछताछ कर रही है. अब सीमा का दो बड़ा झूठ सामने आया है. डीजीपी मुख्यालय लखनऊ (Lucknow) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सीमा हैदर ने यूपी के सोनौली बॉर्डर से नहीं, बल्कि सिद्धार्थनगर के रूपनहडेही-खुनवा बॉर्डर से भारत (India) में एंट्री की थी. जबकि सीमा ने कहा था कि वो सोनौली बॉर्डर के रास्ते इंडिया में एंट्री ली. वहीं, सीमा बार-बार कहती रही है कि सचिन और उसकी मुलाकात 2019 में हुई जबकि उसकी मुलाकात 2020 में हुई थी. यूपी एटीएस को किसी बड़े साजिश की आशंका है. आखिर सीमा और सचिन ने ये झूठी कहानी क्यों रची इस बात की जांच चल रही है. इससे साफ पता चलता है कि सीमा और सचिन ने झूठी कहानी रची है. उधर नेपाल में जब न्यू विनायक होटल के कमरा नंबर 4 की डिटेल निकाली गई तो पता चला कि सचिन और सीमा दोनों फर्जी एड्रेस और नाम के सहारे रह रहे थे. सीमा ने अपने आपको सचिन की पत्नी बताया था.

सवालों के घेरे में यूपी पुलिस

बता दें कि यूपी पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं कि पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से भारत आकर सीमा यूपी में इतने दिनों तक रहीं, लेकिन पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं हुई. हालांकि, यूपी के एसडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि “एजेंसियां अपना काम कर रही हैं. यह मामला दो राष्ट्रों के बीच का है, जब तक पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिल जाते तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता. एक बार वह जेल जा चुकी है और जमानत पर है, अब उसे बाहर भेजने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने सीमा हैदर को लेकर बार्डर पर किसी चूक से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा चूक नहीं है. किसी के चेहरे पर नहीं लिखा होता है कि कौन कहां से है. उन्होंने कहा कि नेपाल का बॉर्डर खुला हुआ है. दोनों देश के लोग बिना पासपोर्ट के इधर से उधर आ जा सकते हैं. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर से यूपी ATS ने की 8 घंटे तक पूछताछ, किए कई चौंकाने वाले खुलासे, दिल्ली-NCR के कई लड़कों से था संपर्क

पूछताछ में होंगे कई खुलासे

सचिन के प्यार में ‘सीमा’ पार कर भारत आई सीमा फिलहाल यूपी एसटीएफ की हिरासत में है. एटीएस ने कल सीमा और सचिन से करीब 10 घंटेतक पूछताछ की थी. यूपी एटीएस को शक है कि सीमा के मार्फत कहीं कोई पाकिस्तानी हैंडलर किसी बड़े साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में तो नहीं लगा है.पूछताछ में यह पड़ताल की जा रही है कि उसके मायके और ससुराल में कौन-कौन लोग हैं और उनका के क्या-क्या प्रशासनिक कनेक्शंस हैं. यूपी एटीएस सीमा के बीना वीजा बच्चों समेत भारत में प्रवेश करने की जांच परत-दर-परत कर रही है. उसके और उसके बच्चों के पासपोर्ट की भी जांच हो रही है. सीमा के पास पड़े सारे डॉक्यूमेंट्स भी खंगाले जा रहे हैं. वहीं, ग्रेटर नोएडा रबूपुरा थाने के थाना प्रभारी को भी बुलाया गया और शुरुआती जांच में मिले सबूत लिए गए.

 

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

6 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

6 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

7 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

7 hours ago