पीड़ित परिवार अपनी गृहस्थी बचाने की कोशिश करते हुए
Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां लिसाड़ीगेट में बुधवार देर रात दुष्कर्म के प्रयास में जब शोहदे सफल नहीं हुए तो पीड़ित महिला के घर को ही फूंक दिया. जानकारी सामने आ रही है कि पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी. इसी के बाद उन लोगों ने उनके घर में आग लगा दी. इस पूरी घटना से परिवार दहशत में आ गया है. बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए पड़ोसियों की मदद लेनी पड़ी, लेकिन तब तक आधे से अधिक घर जल चुका था और गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी.
सूत्रों के मुताबिक लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला अपनी बहन के घर आई थी. बताया जा रहा है कि देर शाम बहन नाश्ते के लिए कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर चली गई. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि, इसी बीच कॉलोनी के रहने वाले रियाजुल, फरदीन और शादान जबरन घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. इसी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे. इस दौरान महिला की बहन दुकान से घर पहुंची तो आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले. इसके बाद महिला ने पूरी घटना अपने पति और अन्य परिजनों को बताई और फिर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए.
सूत्रों के मुताबिक पीड़िता स्वजन के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और रात करीब 11 बजे जब पीड़िता थाने पर तहरीर लिख रही थी, तभी आरोपितों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने महिला के घर में पहुंचकर आग लगा दी. जैसे ही थाने में बैठे पीड़िता के परिजनों को इसकी जानकारी मिली वे आनन-फानन में घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई, लेकिन तब तक घर का काफी सामान जल चुका था.
इसके बाद फिर से परिजन थाने पहुंचे और आरोपितों को नामजद करते हुए दुष्कर्म के प्रयास और घर में आग लगाने की तहरीर दी. जानकारी सामने आ रही है कि दोनों पक्ष मुस्लिम हैं. वहीं पूरे मामले को लेकर सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कहा कि पुलिस की टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनको कड़ी सजा दी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…