देश

प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से भागकर भारत आई थी सीमा हैदर, अब चिंतित पाक ने मोदी सरकार से लगाई ये गुहार

Seema Sachin Love Story: सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी भारत के साथ पाकिस्तान में भी चर्चा में है. अपने प्रेमी सचिन मीणा की प्यार में सीमा हैदर पाकिस्तान से भागकर भारत आई थी. वे दोनों शादी भी करना चाहते हैं लेकिन सीमा के पाकिस्तानी होने के कारण वकीलों ने कोर्ट में शादी कराने से इनकार कर दिया था. अब वहीं, सीमा हैदर को लेकर पाकिस्तान की सरकार एक्टिव हो गई है. उसने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए भारत की मोदी सरकार से गुहार लगाई है. पाक की सरकार ने सीमा हैदर को काउंसलर एक्सेस मुहैया कराने के लिए भारत से आग्रह किया है.

Seema Sachin Love Story: सीमा हैदर की सलामती की मांग

सीमा हैदर को लेकर अब पाकिस्तान की सरकार चिंतित हो गई है. पाकिस्तानी मीडिया भारत में चल रही सीमा और सचिन की खबरों पर अपनी निगाहें बनाई हुई हैं. पाक मीडिया की मानें तो इन खबरों को सरकार से प्रमाणित करने की भी मांग की गई है. वहीं, साथ ही सीमा हैदर की सलामती के लिए जानकारी देने की भी गुजारिश की गई है. बताया गया कि पाकिस्तान की सरकार ने सीमा को काउंसर एक्सेस की सुविधा देने के लिए भारत सरकार से भी गुहार लगाई है. वहीं, उसे भारत के जवाब व प्रतिक्रिया का इंतजार है.

ये भी पढ़ें-सीमा और सचिन गिरफ्तारी के डर से भाग गए थे हरियाणा, प्रेम से लेकर पकड़े जाने तक ऐसे हुए FIR में हुए बड़े खुलासे

पबजी गेम खेलते हुए सीमा और सचिन को हुआ था प्यार

साल 2019 में सीमा ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से संपर्क में आई और फिर उन दोनों के बीच दोस्ती और प्यार हो गया. उसके बाद सीमा ने सचिन के साथ रहने का फैसला किया.
इस फैसले के बाद सीमा सचिन से मिलने पाकिस्तान से नेपाल और फिर भारत आ गई. हालांकि, पुलिस ने इन दोनों को पकड़ लिया है. इनके साथ बच्चे भी हैं. वहीं, सीमा हैदर और सचिन के खिलाफ ग्रेटर नोएडा से रबूपुरा में दर्ज एफआईआर की कॉपी सामने आई है. एफआईआर के अनुसार, पुलिस को सूत्रों और मुखबिरों से सचिन और सीमा के हरियाणा में छिपे होने की जानकारी मिली. पुलिस 4 जुलाई को हरियाणा के बल्लभगढ़ पहुंच गई और सीमा, सचिन को चार बच्चों के साथ पकड़ लिया था.
इसके बाद पुलिस ने सीमा, सचिन और उसके पीता नेत्रपाल पर मामला दर्ज कर लिया. इनके खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 और आईपीसी की धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया. हालांकि, सचिन और सीमा को 7 जुलाई को कोर्ट ने जमानत दे दी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

5 hours ago