महिला स्ट्रीट वेंडर्स
Nagaland News: एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएट्स (TEA) ने गुरूवार को दीमापुर के टूरिस्ट लॉज, मेडिकल कॉलोनी में ‘महिला स्ट्रीट वेंडर्स का उत्थान’ विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया. एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएट्स ने कहा कि सेमिनार का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं को उनके व्यवसायों के उत्थान के लिए संवेदनशील बनाना है. सभा को संबोधित करते हुए, दीमापुर नगर परिषद के अधीक्षक, गणेश शर्मा ने टीईए की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह सेमिनार महिला स्ट्रीट वेंडर्स की मदद करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा.
दीमापुर की महिला स्ट्रीट वेंडर्स के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए गणेश शर्मा ने उन्हें बहादुर उद्यमी बताया. उन्होंने कहा कि गर्मी हो या सर्दी ये महिलाएं बिना किसी आश्रय के अपने परिवार की भलाई के लिए काम करती हैं.
यह भी पढ़ें: अरुणाचल सरकार करने जा रही है ‘अचीवर अवार्ड’ की शुरुआत
स्ट्रीट वेंडर्स के लिए उपलब्ध विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए, दीमापुर नगर परिषद के अधीक्षक, गणेश शर्मा ने कहा कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत इन महिलाओं को कर्ज दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी वेंडर्स कर्ज लेना चाहे वो शहरी विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं. सरकार की ओर से 10 हजार रुपये तक दिया जा रहा है. वहीं, समारोह में उपस्थित फेमिनिस्ट फ्यूचर्स इंडिया की प्रमुख, सेकुलू न्येखा ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग किया.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…