Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Nagaland News: दीमापुर में ‘महिला स्ट्रीट वेंडर्स का उत्थान विषय’ पर सेमिनार का हुआ आयोजन

Nagaland News: एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएट्स (TEA) ने गुरूवार को दीमापुर के टूरिस्ट लॉज, मेडिकल कॉलोनी में ‘महिला स्ट्रीट वेंडर्स का उत्थान’ विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया. एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएट्स ने कहा कि सेमिनार का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं को उनके व्यवसायों के उत्थान के लिए संवेदनशील बनाना है.

महिला स्ट्रीट वेंडर्स

महिला स्ट्रीट वेंडर्स

Nagaland News: एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएट्स (TEA) ने गुरूवार को दीमापुर के टूरिस्ट लॉज, मेडिकल कॉलोनी में ‘महिला स्ट्रीट वेंडर्स का उत्थान’ विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया. एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएट्स ने कहा कि सेमिनार का प्राथमिक उद्देश्य महिलाओं को उनके व्यवसायों के उत्थान के लिए संवेदनशील बनाना है. सभा को संबोधित करते हुए, दीमापुर नगर परिषद के अधीक्षक, गणेश शर्मा ने टीईए की पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह सेमिनार महिला स्ट्रीट वेंडर्स की मदद करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा.

महिला स्ट्रीट वेंडर्स को शर्मा ने बताया बहादुर उद्यमी

दीमापुर की महिला स्ट्रीट वेंडर्स के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए गणेश शर्मा ने उन्हें बहादुर उद्यमी बताया. उन्होंने कहा कि गर्मी हो या सर्दी ये महिलाएं बिना किसी आश्रय के अपने परिवार की भलाई के लिए काम करती हैं.

यह भी पढ़ें: अरुणाचल सरकार करने जा रही है ‘अचीवर अवार्ड’ की शुरुआत

 

स्ट्रीट वेंडर्स के लिए उपलब्ध विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए, दीमापुर नगर परिषद के अधीक्षक, गणेश शर्मा ने कहा कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत इन महिलाओं को कर्ज दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी वेंडर्स कर्ज लेना चाहे वो शहरी विकास विभाग से संपर्क कर सकते हैं. सरकार की ओर से 10 हजार रुपये तक दिया जा रहा है. वहीं, समारोह में उपस्थित फेमिनिस्ट फ्यूचर्स इंडिया की प्रमुख, सेकुलू न्येखा ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest