देश

Bihar: भागलपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल गंगा नदी में गिरा, बीजेपी ने CM नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा, गिरते पुल का Video हुआ वायरल

Bihar Bridge Collapse: बिहार में सुल्तानगंज और अगुवानी के बीच गंगा नदी में निर्माणाधीन फोरलेन (Four lane) पुल का एक बड़ा हिस्सा रविवार की शाम नदी में भरभराकर गिर गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. इस बीच, घटना के बाद बीजेपी ने नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया है. वहीं जदयू सरकार के बचाव में उतर गई है. खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल के टूटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक पुल का एक बड़ा हिस्सा नदी में गिरता हुआ दिखाई दे रहा है.

अधिकारियों के मुताबिक, खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र की ओर से तीन पायों पर लगा सेगमेंट भी ध्वस्त होकर गंगा नदी में गिर गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कार्रवाई के बाद दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन महासेतु के सुपर स्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से के टूटकर गिरने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मामले की विस्तृत जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग को पुल के सुपर स्ट्रक्चर टूटकर गिरने की घटना की साफ जांच कराने और दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने मांगा इस्तीफा

इस बीच, घटना के बाद अब सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसके लिए सीधे तौर पर नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा, “पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. अगर इस घटना के लिए कोई दोषी है तो सिर्फ नीतीश कुमार दोषी हैं. अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.” जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, जो लोग दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

बता दें कि इससे पहले भी इस निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया था. तेज आंधी और बारिश में करीब 100 फीट लंबा हिस्सा भरभराकर जमीन में गिर गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2014 में इस पुल का शिलान्यास किया गया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

46 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

1 hour ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

1 hour ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

1 hour ago