देश

Jammu and Kashmir: श्रीनगर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, लोगों का किया गया मुफ्त इलाज

Jammu and Kashmir: जम्मू और कश्मीर में तेजी के साथ बदलाव देखने को मिल रहे हैं. श्रीनगर के गुरुद्वारा मेहजूर नगर में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय समुदाय को मुफ्त चिकित्सा परामर्श, जांच और बुनियादी क्लीनिक ​​परीक्षण की पेशकश की गई. बसीरा द होम (Baseera The Home), एक गैर-लाभकारी संगठन है जो वंचित समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित है. इस संगठन ने मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए उजाला सिग्नस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और FAST (फेडरेशन फॉर ऑल सोसाइटीज एंड ट्रस्ट) के साथ सहयोग किया है.

शनिवार को शिविर की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सभी उम्र के लोगों का स्वागत किया गया. शिविर में उजाला सिग्नस मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा तकनीशियनों की एक टीम द्वारा कुशलता से काम किया गया. उन्होंने कार्डियोलॉजी, बाल रोग, स्त्री रोग और आर्थोपेडिक्स के मरीजों का चेकअप और इलाज किया गया.

‘हमारा उद्देश्य वंचित समुदायों को उचित इलाज देना’

बसीरा होम के संस्थापक और महासचिव डॉ. तौसीफ अहमद ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उजाला सिग्नस मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल और फास्ट के साथ साझेदारी करने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि, “हमारा उद्देश्य वंचित समुदायों के लिए स्वास्थ्य सेवा की पहुंच में सुधार करना है, और हमें विश्वास है कि यह चिकित्सा शिविर उन लोगों की सबसे ज्यादा देखभाल करेगा, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.”

उजाला सिग्नस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. राकेश रॉय ने इस पहल से जुड़े होने पर गर्व महसूस करते हुए बताया कि, “हम सभी को उनकी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” डॉ. रॉय ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करने के महत्व पर भी जोर दिया. 

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर ने समुदाय के सदस्यों को बिना किसी लागत के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल करने के लिए सुनहरा अवसर दिया. इस पहल ने न केवल तत्काल स्वास्थ्य देखभाल की जरूरतों को संबोधित किया, बल्कि इसका उद्देश्य समुदाय के अंदर सक्रिय स्वास्थ्य प्रबंधन की संस्कृति को बढ़ावा देना भी था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago