देश

Fali S Nariman: वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Fali S Nariman: सुप्रीम कोर्ट के वकील और देश के पूर्व एएसजी फली एस नरीमन का 95 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया. जानकारी के अनुसार वे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वे एक लीविंग लीजेंड थे. जिन्हें कानून और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग हमेशा याद रखेंगे.

फली एस नरीमन 1972 से 1975 तक इंदिरा सरकार में अतिरिक्त साॅलिसिटर जनरल रहे. उन्होंने एएसजी के पद जून 1975 में इस्तीफा दे दिया. जब तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया था. जानकारी के अनुसार एएसजी रहते हुए कई महत्वपूर्ण संवैधानिक मामलों में सरकार की पैरवी की. जिनमे एनजेएसी, एससीएओआर एसोसिएशन केस और अल्पसंख्यकों के अधिकार से जुड़ा टीएमए पीएआई केस भी अहम था.

ये भी पढ़ेंः हाथ से मैला ढोने पर रोक लगाने में विफल हुई सरकार, हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस

देश सेवा में उनके उत्कृष्ट कार्यों के सरकार ने उन्हें 1971 में पदम् भूषण और 2007 में पदम् विभूषण सम्मान से सम्मानित किया. इतना ही नहीं नरीमन ने एक किताब भी लिखी थी जिसका बिफोर मेमोरी फ्रेंडस था. जानकारी के अनुसार नरीमन ने अपने करियर की शुरुआत 1950 में बाॅम्बे हाईकोर्ट के वकील के तौर पर की. 1961 में उन्हें वरिष्ठ वकील नामित किया गया. उन्होंने 70 साल से ज्यादा समय तक कानूनविद के तौर पर भी काम किया.

ये भी पढ़ेंः Fali S Nariman: वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

6 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

19 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

30 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

1 hour ago