देश

एग्जिट पोल से गदगद हुआ शेयर मार्केट, चुनाव परिणाम से एक दिन पहले इन कंपनियों के Shares ने लगाई लंबी छलांग

Share Markets: लोकसभा चुनाव में NDA की प्रचंड जीत के अनुमान के बीच शेयर बाजार में बंपर उछाल देखने को मिल रहा है. सोमवार (3 जून) को घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी को शुरुआती कारोबार में करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने-आने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत उछलकर 76,738.89 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी 808 अंक या 3.58 प्रतिशत चढ़कर 23,338.70 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.

शेयर मार्केट पर एग्जिट पोल का असर

बता दें कि कई एग्जिट पोल में एनडीए को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है. 4 जून को मतों की गणना कराई जाएगी, लेकिन उससे पहले ही इसका असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है.

इन कंपनियों के शेयरों में उछाल

सेंसेक्स के सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई. पावर ग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया.

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.

यह भी पढ़ें- “राहुल गांधी की छवि एक जोकर की तरह बन गई है”, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- 4 जून के बाद नई गुफा की तलाश करेंगे विपक्षी नेता

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,613.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago