चुनाव

Exit Poll को लेकर Congress का PM Modi पर बड़ा हमला, जयराम रमेश बोले- नौकरशाही पर दबाव बनाने का ये तरीका है

Congress On Exit Poll: कांग्रेस ने एग्जिट पोल को फर्जी बताते हुए कहा कि यह चुनावों में धांधली को सही ठहराने के लिए जान-बूझकर किया गया प्रयास और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मनोबल कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेले जा रहे मनोवैज्ञानिक खेल का हिस्सा है.

दबाव बनाने के लिए किया जा रहा ये सब

कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने कहा, ‘मैं लौट रहा हूं, मैं फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहा हूं. यह सब दिमाग का खेल है. वह नौकरशाही, देश के प्रशासनिक तंत्र को एक संकेत भेज रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि निष्पक्ष मतगणना की जिम्मेदारी संभालने वाले लोकसेवक दबाव बनाने के इन हथकंडों से डरेंगे नहीं. निवर्तमान प्रधानमंत्री आखिर तक दिमाग का खेल खेलेंगे. लेकिन चार जून की शाम तक निवर्तमान प्रधानमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री बन जाएंगे.’


यह भी पढ़ें: “राहुल गांधी की छवि एक जोकर की तरह बन गई है”, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- 4 जून के बाद नई गुफा की तलाश करेंगे विपक्षी नेता


कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘ये सभी निवर्तमान प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और निवर्तमान गृहमंत्री (अमित शाह) द्वारा खेले जा रहे मनोवैज्ञानिक खेल का हिस्सा हैं. निवर्तमान गृहमंत्री ने 150 जिलाधिकारियों और कलेक्टरों को फोन किया. एग्जिट पोल के नतीजों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है. एग्जिट पोल की आलोचना करते हुए रमेश ने कहा कि कुछ राज्यों में राजग को उस राज्य में उपलब्ध सीट की संख्या से अधिक सीट दी गई हैं.

ये मोदी मीडिया पोल है- राहुल

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को मोदी मीडिया पोल बताया था. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ एक बैठक के बाद कहा था, ‘इसे एग्जिट पोल नहीं कहा जाता, बल्कि इसका नाम मोदी मीडिया पोल है. यह मोदी जी का पोल है, यह उनका काल्पनिक पोल है.’ उन्होंने कहा था कि यह नौकरशाही तथा प्रशासनिक तंत्र को एक संकेत भेजने के लिए दबाव बनाने का तरीका है कि वह सत्ता में लौट रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

21 seconds ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

26 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

32 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

33 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

38 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

38 minutes ago