देश

बिहार मे घूम रहा है ‘सीरियल किसर’, अनजान लड़कियों और महिलाओं को Kiss कर हो जाता है फरार

Bihar News: आपने सीरियल किलर (Serial Killer) के बारे में तो कई बार सुना होगा लेकिन इन दिनों एक सीरियल किसर (Serial Kisser) लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसा ही एक वीडियो बिहार के जमुई जिले के सदर अस्पताल का सामने आया है. जिसमे एक शख्स जो खुलेआम अंजान लड़कियों और महिलाओं को किस कर भाग जाता है. ये सीरियल किसर महिलाओं को अकेला देखते ही टूट पड़ता है और जबरन किस कर लेता है और फिर मौके से फरार हो जाता है. ऐसे कई मामले सामने आने के बाद अब एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है. पुलिस इस ‘सीरियल किसर’ की तलाश में जुट गई है.

किस कर हो जाता है फरार

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक महिला अस्पताल परिसर में खड़ी होकर अपने मोबाइल फोन पर बात कर रही है. इसी दौरान अचानक से एक युवक पीछे से वहां आता है और महिला को जबरदस्ती पकड़कर किस करने लगता है. जब तक महिला को कुछ समझ आता, तब तक वह महिला को किस कर वहां से फरार हो जाता है. यह पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. किस करने का वीडियो सामने आने के बाद से सभी अस्पताल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे है.

ये भी पढ़े:- Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक की मौत के मामले में कठघरे में दिल्ली पुलिस! “विसरा नहीं कराया प्रिजर्व”- सूत्र

प्रशासन नहीं हुई कोई कार्रवाई

घटना के बाद 24 घंटे से ऊपर हो जाने के बाद भी पुलिस द्वारा ना तो आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है न ही उस शख्स की पहचान की जा सकी है. जानकारी के अनुसार, बताया गया है कि जिस महिला के साथ यह वारदात हुई, वह सदर अस्पताल में ही काम करती है और कहा जा रहा है कि यह मामला शुक्रवार का है. पीड़िता ने वीडियो सामने आने के बाद जमुई थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह शख्स जल्द ही हमारी गिरफ्त में होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago