सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (फोटो ANI)
UP Politics: श्रीरामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करके लगातार विवादों में बने समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई का स्वागत किया है और उमेश पाल हत्याकांड मामले में कहा है कि जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई की जाए. माफिया अतीक अहमद पर पूछे गए सवालों को लेकर कहा कि जिसका भी इंवॉल्वमेंट उमेश पाल की हत्या में है, उस पर कार्रवाई हो.
स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को मऊ और फिर आजमगढ़ पहुंचे थे. उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई का स्वागत किया तो वहीं आजमगढ़ पहुंचते ही वह अपने बयान से पलट गए और यहां कहा कि भाजपा झूठ की खेती करती है. बुलडोजर नीति कानून नहीं है. इस तरह से मौर्य ने मात्र 40 किलोमीटर की दूरी वाले क्षेत्र में अपना बयान बदल दिया.
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “हत्यारों पर बुलडोजर की कार्रवाई ठीक है. उमेश पाल की हत्या में जिनका भी इंवॉल्वमेंट है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. हत्यारों के खिलाफ चल रहे बुलडोजर का स्वागत है. हत्यारों के प्रति किसी की हमदर्दी नहीं है.” अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सपा नेता ने कहा कि उमेश पाल की हत्या में जिनका भी इंवॉल्वमेंट है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को आजमगढ़ भी पहुंचे थे. यहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा सरकार झूठ की खेती करती है. वर्ष 2024 में भाजपा की विदाई का समय आ गया है. विपक्षी एकता लगातार बढ़ रही है. देश की जनता महंगाई से परेशान है, वहीं आवारा जानवर किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं. जीएसटी वर्तमान समय में लूट का साधन बन गई है. बुलडोजर नीति कोई कानून नहीं है. केवल आईपीसी की धाराओं से ही माफिया को उसकी औकात बता सकते हैं. एक दो के खिलाफ कार्रवाई करिए 50 को छोड़ दीजिए यह नहीं चलेगा. भाजपा अपने पुराने इतिहास को देख ले. सबसे ज्यादा अपराध भाजपा के राज में ही होते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…