देश

झारखंड में कांस्टेबल की नौकरी की दौड़ में अब तक सात युवाओं की मौत, 200 बेहोश

झारखंड में कांस्टेबल की नौकरी के लिए कराई जा रही दौड़ में युवाओं की सांसें टूट रही हैं. राज्य में एक्साइज डिपार्टमेंट में कांस्टेबल नियुक्ति के लिए अलग-अलग जिले में बीते आठ दिनों से दौड़ प्रतियोगिता कराई जा रही है. इसमें अब तक सात अभ्यर्थियों की मौत हो गई है, जबकि करीब 200 अभ्यर्थी बेहोश हुए हैं.

युवकों की मौत और बेहोश होने की हर रोज आ रही घटनाओं को लेकर अब नियुक्ति प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

पलामू में तीन दिनों के भीतर चार युवकों की मौत हुई है. मृतकों में बिहार के गया निवासी अमरेश कुमार, रांची के ओरमांझी निवासी अजय महतो, पलामू के छतरपुर निवासी अरुण कुमार और गोड्डा निवासी प्रदीप कुमार शामिल हैं.

हजारीबाग के पदमा स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में बहाली के लिए चल रही दौड़ में अब तक दो युवकों की मौत हुई है. इनमें गिरिडीह के देवरी निवासी सूरज वर्मा की मौत शनिवार को हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई. डॉक्टरों ने मौत का कारण कार्डियक अटैक बताया है. सूरज के पिता प्रभु वर्मा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यहां एक हफ्ता पहले मांडू निवासी महेश कुमार की मौत भी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान हो गई थी.

गिरिडीह में न्यू पुलिस लाइन में दौड़ के दौरान बेहोश होने के बाद इलाज के लिए धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराए गए गोड्डा जिला के केरवार गांव निवासी सुमित कुमार की मौत शुक्रवार को हुई.

एक हफ्ता पहले पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में आयोजित दौड़ के दौरान गिरिडीह जिला स्थित केशवारी निवासी एक अभ्यर्थी पिंटू कुमार की मौत हो गई थी. पलामू, गिरिडीह, रांची, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज में अब तक कम से कम दो सौ अभ्यर्थी बेहोश या बीमार हुए हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया है.

झारखंड अलग राज्य बनने के बाद एक्साइज डिपार्टमेंट में कांस्टेबल की नियुक्ति की परीक्षा पहली बार हो रही है. इसके पहले संयुक्त बिहार में वर्ष 1980 में इस विभाग में कांस्टेबलों की नियुक्ति हुई थी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली जा रही परीक्षा के जरिए कुल 583 पदों पर नियुक्ति होनी है. इसके लिए विभिन्न जिलों में शारीरिक जांच की प्रक्रिया चल रही है. इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को एक घंटे में 10 किलोमीटर और महिलाओं को 40 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ लगानी है.

इस परीक्षा के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है, लेकिन परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों में हजारों लोग पोस्ट ग्रेजुएट और ग्रेजुएट हैं. अब तक करीब एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने हरियाणा में बदली वोटिंग की तारीख, अब 1 नहीं 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 को आएंगे परिणाम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago