देश

“क्या मैं आपसे एक मिनट के लिए बात कर सकता हूं?”- शाहरुख खान और समीर वानखेड़े की व्हाट्सएप चैट आई सामने

Sameer Wankhede: नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ‘मुंबई क्रूज ड्रग्स केस’ मामले में रिश्वत के आरोपों से घिरे समीर वानखेड़े के खिलाफ CBI ने हाल ही में भ्रष्टाचार और घूसखोरी का केस दर्ज किया था. वहीं इस बीच समीर वानखेड़े और शाहरुख खान की एक कथित वॉट्सऐप चैट सामने आई है. इस चैट के प्रिंटआउट को वानखेड़े ने हाई कोर्ट में जमा किया है. वानखेड़े का दावा है कि शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन का ध्यान रखने के लिए ये मैसेज किए थे. दावे के मुताबिक ये मैसेज आर्यन को हिरासत में लेने के दौरान आए थे.

आरोपों के बीच, पूर्व-एनसीबी अधिकारी, वानखेड़े ने एक वॉट्सऐप चैट संलग्न की है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि शाहरुख ने आर्यन का ध्यान रखने के लिए ये मैसेज किए थे. 2021 में वानखेड़े ने कार्डेलिया क्रूज पर छापेमारी करने वाली NCB टीम का नेतृत्व किया, जिस दौरान एजेंसी ने खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया और उस पर ड्रग्स रखने और सेवन करने का आरोप लगाया.

समीर वानखेड़े ने चैट का स्क्रीनशॉट किया शेयर 

चूंकि इस मामले में शाहरुख के बेटे को रिहा कर दिया गया है और उन पर लगे आरोप हटा दिए गए हैं. ऐसे में वानखेड़े अब कटघरे में हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो ने समीर वानखेड़े पर आर्यन खान को ड्रग्स मामले में फंसाने से बचने के लिए शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये निकालने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. अपने ऊपर लगे आरोपों के जवाब में, समीर वानखेड़े ने अपने निर्दोष होने का दावा करते हुए एक याचिका दायर की है. याचिका में वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट की तरह दिखने वाले अटैचमेंट शामिल हैं. उन स्क्रीनशॉट्स में सबसे ऊपर ‘शाहरुख खान’ का नाम है. शाहरुख खान ने लिखा है कि- समीर साहब क्या मैं आपसे एक मिनट के लिए बात कर सकता हूं.

शाहरूख वानखेड़े से किया आग्रह 

एनसीबी के एक पूर्व अधिकारी द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, शाहरुख ने समीर वानखेड़े से आग्रह किया कि आर्यन को जेल में नहीं रहने दिया जाए क्योंकि यह “उनकी आंतरिक आत्मा को प्रभावित करेगा और उसे तोड़ देगा.” समीर वानखेड़े ने जो कथित चैट शेयर किया है उसमें 3 अक्टूबर और उसके बाद के मैसेज दिख रहे हैं. शाहरुख उनसे कहते हैं आर्यन को जेल में ना रखें, इससे उसके हौसले टूट जाएंगे.

चैट में वानखेड़े का एक जवाब है- शाहरुख, वो एक अच्छा लड़का है. उम्मीद करता हूं कि उसमें निश्चित रूप से सुधार होगा. मैंने काफी काउंसलिंग की है. मुश्किल दिन जल्द खत्म हो जाएंगे. वहीं इसके बाद शाहरुख के कई मैसेज और भी आते हैं. एक अन्य मैसेज जो कि 7 अक्टूबर को आया था उसमें शाहरुख कहते हैं कि

“अगर एक कानूनी अधिकारी की गरिमा को बिना खोए, आप किसी भी तरीके से मेरी मदद कर सकते हैं तो कृपया करें. मैं हमेशा के लिए आपका आभारी रहूंगा. मुझे तकनीकी चीजों के बारे में नहीं पता है लेकिन अगर डिपार्टमेंट इनचार्ज को लगता है कि सब ठीक है और आप संतुष्ट हैं…तो अधिकारी ‘छोटा सा जवाब’ दे दें. मैं वादा करता हूं कि आपको जैसे सहयोग की जरूरत है, वो मदद करेगा. प्लीज इस विनती को मानें. यह बहुत बड़ा अहसान होगा क्योंकि परिवारवाले चाहते हैं कि वो घर पर रहे. और उस पर किसी तरह दाग ना लगे.” शाहरुख के इस बात पर वानखेड़े जवाब देते हुए कहते हैं कि- डियर शाहरुख, एक पिता के तौर पर मेरी आपसे संवेदना है. सबकुछ जल्द ठीक हो जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

7 hours ago