भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (फोटो फाइल)
Brijbhushan Sharan Singh: महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह 5 जून को अयोध्या में ‘जन चेतना महा रैली’ करेंगे. यह रैली हिंदुत्व की राजनीति के केंद्र अयोध्या में स्थानीय संतों के समर्थन से आयोजित की जा रही है. इसे बृजभूषण शरण सिंह के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.
इसके लिए बृजभूषण संतों के साथ कई बैठकें कर रहे हैं और उन्हें मंदिर आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी की याद दिला रहे हैं. वह अपने लिए समर्थन मांगने के लिए राजपूत नेताओं के साथ भी निकटता बढ़ा रहे हैं. पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद राजपूत समाज खुलकर इनके साथ आ गया है.
सूत्रों के मुताबिक, रैली को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य संकट में फंसे भाजपा सांसद की ‘अत्यधिक लोकप्रियता’ को प्रदर्शित करना है. गोंडा के एक भाजपा नेता ने कहा, यह भाजपा नेतृत्व के लिए एक संकेत है कि बृजभूषण के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से संतों के साथ-साथ राजपूतों को भी गुस्सा आ सकता है, क्योंकि राज्य के इस हिस्से में उन्हें उनका समर्थन प्राप्त है.
गुरुवार को बृजभूषण ने अपने फेसबुक पेज पर आगामी कार्यक्रम का एक पोस्टर साझा करते हुए कहा कि संत जनता से भाग लेने का आह्वान कर रहे हैं. सिंह ने लिखा, परम पूज्य संत महापुरुषों का आह्वान – 5 जून अयोध्या चलो, जनचेतना महारैली, साथियों आपका अयोध्या में स्वागत है.
बृजभूषण के प्रतिनिधि संजीव सिंह ने कहा कि रैली की व्यवस्था सांसद की टीम कर रही है, लेकिन यह साधु-संतों के नेतृत्व में हो रही है. उन्होंने कहा, देश भर के संतों, विशेष रूप से उत्तर भारत, सामाजिक संगठनों और न्यायविदों और सलाहकारों को आमंत्रित किया जा रहा है. सभी जातियों और समुदायों के सामाजिक समूहों को आमंत्रित किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: G-7 Summit: “भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार”, पीएम मोदी का चीन-पाकिस्तान को दो टूक संदेश
अयोध्या, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, गुजरात आदि क्षेत्रों से संतों को आमंत्रित किया जा रहा है. संत स्वयं निमंत्रण भेज रहे हैं, हम केवल व्यवस्था कर रहे हैं. संजीव सिंह ने कहा कि अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर की चार पट्टी (धारा या विद्यालय) में से एक के प्रमुख महंत ज्ञान दास सहित अयोध्या के अखाड़ों के सभी लोग रैली में भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी मंदिर के राजू दास भी मौजूद रहेंगे.
बता दें कि बीजेपी अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते रहे हैं और उनका कहना है कि इसके पीछे हरियाणा की लॉबी है जो उन्हें पद से हटाना चाहती है. उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का नाम भी लिया था और कहा था कि पहलवानों को बरगलाया जा रहा है.
भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…