देश

Pathaan: शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को लेकर हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन जारी, जलाए गए पोस्टर

Pathaan: अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के रिलीज होते ही देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. कई जगह से पोस्टर फाड़े जाने और सिनेमा हॉल घेरे जाने की खबरें सामने आ रही हैं. बिहार हो या फिर मध्यप्रदेश इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर बवाल मचा हुआ है. पठान के रिलीज के पहले दिन बिहार में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. मंगलवार देर रात बिहार के भागलपुर में एक सिनेमा हॉल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने फिल्म को पोस्टर फाड़ डाले. वहीं बजरंग दल समेत कई हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया.

बिहार में जलाए गए पोस्टर्स

बिहार की राजधानी पटना के वेद विद्यालय के बाहर भी छात्रों और हिंदू संगठनों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्र और हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने फिल्म ‘पठान’ के पोस्टर जलाए. पटना के अलावा बिहार के कई जिले में भी पठान का विरोध हो रहा है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है इस फिल्म के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में प्रदर्शन

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के तीन मल्टीप्लेक्स और तीन सिंगल स्क्रीन थिएटर में फिल्म पठान का प्रदर्शन हो रहा है. जिसको लेकर बजरंग दल सहित तमाम हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है. बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने डीडी मॉल स्थित मल्टीप्लेक्स का घेराव किया. बजरंग दल और वीएचपी कार्यकर्ताओं ने डीडी मॉल के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया.

ये भी पढ़ें: Pathaan Tickets Price: रिलीज से पहले पठान की बढ़ी मांग, एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन, 2400 रुपये तक के टिकट

गौरतलब है कि पठान में शाहरुख दीपिका पादुकोण संग रोमांस करते दिखेंगे. जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद पठान कितने रिकॉर्ड ब्रेक करती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago