खेल

Team India: जल्द होगी टीम इंडिया में डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की वापसी, कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट

Rohit Sharma on Jasprit Bumrah: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि जसप्रीत बुमराह के बारे में नियमित अपडेट प्राप्त करने के लिए टीम प्रबंधन एनसीए में मेडिकल स्टाफ के संपर्क में है, और उम्मीद की जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैच खेलने के लिए प्रमुख तेज गेंदबाज समय पर फिट हो जाए. बुमराह श्रीलंका वनडे के साथ भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार थे लेकिन वह अपनी पीठ की चोट से समय पर उबरने में असफल रहे. बुमराह, जिन्होंने पिछले साल सितंबर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, अब फैंस को उनके वापसी का बेस्रबी से इंतजार है.

रोहित शर्मा ने दिया बुमराह की वापसी पर अपडेट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उम्मीद जताई है कि तेज गेंदबाज चोट से उबरकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में होने वाली टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए उपलब्ध होंगे. 2022 टी20 वर्ल्ड कप से पहले लगी कमर की चोट के बाद बुमराह श्रीलंका के खिलाफ इस माह की शुरूआत में वनडे सीरीज में वापसी करने वाले थे. भारतीय टीम प्रबंधन भारत में इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए बुमराह की फिटनेस को लेकर सतर्क है.

ये भी पढ़ें: Team India: भारत अब वनडे क्रिकेट का नया बादशाह, मिशन वर्ल्ड कप के लिए तैयार टीम इंडिया

रोहित ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से हराने के बाद कहा, “बुमराह के बारे में मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं, हां पहले दो टेस्ट में वह मौजूद नहीं रहेंगे. मैं आशा कर रहा हूं, आशा नहीं बल्कि उम्मीद कर रहा हूं कि वह अगले दो टेस्ट में खेलेंगे, लेकिन तब भी हम उनको लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते. कमर की चोट हमेशा ही गंभीर होती हैं, हम देखेंगे और निगरानी करेंगे. हम डॉक्टरों और एनसीए में फिजियो के लगातार संपर्क में हैं और हम लगातार उनकी सुन रहे हैं.”

टीम इंडिया को खल रही है बुमराह की कमी

बुमराह पिछले साल सितंबर से मैदान से बाहर हैं और बीसीसीआई की बेंगलुरु स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे थे. उन्हें छह सप्ताह रिहैब की सलाह दी गई थी और इसके बाद 25 नवंबर को उन्होंने ट्रेनिंग शुरू की जबकि 16 दिसंबर से एनसीए में गेंदबाजी करना शुरू किया. लेकिन एक नई चोट के उभरने ने उन्हें और पीछे कर दिया, जिससे उन्हें बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खेलने को लेकर भी संदेह में डाल दिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

18 seconds ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

13 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

18 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

30 minutes ago