संदेशखाली हिंसा का आरोपी शाहजहां शेख
Sandeshkhali ED Attack Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) अधिकारियों पर हमले के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुख्य आरोपी और निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) के नौ करीबी सहयोगियों और परिचितों को पूछताछ के लिए बुलाया है. सोमवार को सीबीआई ने उनको कोलकाता के सीबीआई कार्यालय, निजाम पैलेस में एजेंसी के सामने आने का आदेश दिया है. बता दें कि इस मामले में एजेंसी को ये संदेह है कि जिनको पूछताछ के लिए बुलाया गया है, ये नौ व्यक्ति कथित तौर पर 5 जनवरी को ईडी के अधिकारियों पर हुए हमले का हिस्सा थे और जब वे पश्चिम बंगाल के संदेशखली में शेख के परिसरों पर छापा मारने गए थे तो टीम को निशाना बनाने के लिए भीड़ को उकसाया था.
बता दें कि, निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख को राज्य पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि, शेख 14 मार्च तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में है. बता दें कि इस मामले में उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था कि सीबीआई, ईडी या पश्चिम बंगाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है. बता दें कि ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में पूछताछ के लिए ही सीबीआई ने मुख्य आरोपी शेख शाहजहां के कुछ करीबी सहयोगियों और परिचितों सहित संदेशखाली के नौ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है. इसी के साथ ही इन सभी लोगों को कोलकाता के सीबीआई कार्यालय निजाम पैलेस में हाजिर होने का आदेश दिया गया है. इन लोगों को लेकर एजेंसी ने संदेह जताया है कि, ये नौ व्यक्ति कथित तौर पर 5 जनवरी को ईडी अधिकारियों पर हुए हमले में शामिल थे.
बता दें कि, सीबीआई ने 5 जनवरी की घटनाओं से संबंधित तीन मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है. कथित राशन वितरण घोटाला मामले में एजेंसी की जांच के सिलसिले में शेख के परिसर की तलाशी लेने के लिए जब ईडी के अधिकारी गए थे तब करीब 1000 लोगों की भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया था. इसी मामले में शेख को गिरफ्तार किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…