संदेशखाली का आरोपी शाहजहां शेख
Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा मामले के मास्टरमाइंड शाहजंहा शेख के तीन करीबियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई की हिरासत में पहुंचे शाहजहां शेख से पूछताछ की जा रही है. इसी के आधार पर सीबीआई की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. सीबीआई की टीम ने सोमवार यानी कि 11 मार्च को शेख से जुड़े तीन करीबियों को गिरफ्तार किया है. इससे पहले इन सभी से सीबीआई ने 7 घंटे तक पूछताछ की थी.
मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी को ईडी की टीम और सीआरपीएफ जवानों पर किए हए हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान सीबीआई ने वीडियो फुटेज के आधार पर की थी. गिरफ्तार किए गए आरोपियों एक जियाउद्दीन मोल्ला है, जो स्थानीय टीएमसी पंचायत प्रधान है और शाहजहां का बहुत करीबी सहयोगी है. हमले के दौरान उसे भी भीड़ में देखा गया था.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में राशन वितरण में 10 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. इस मामले की जांच ईडी कर रही है. 5 जनवरी को ईडी की टीम पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने के लिए पहुंची थी. तभी वहां पर शाहजहां शेख के समर्थकों और करीबियों ने टीम पर हमला कर दिया था. इस दौरान भीड़ ने पथराव भी किया था. जिसमें ईडी के कई अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए थे.
यह भी पढ़ें- संदेशखाली मामले में ममता सरकार को ‘सुप्रीम’ झटका, केस CBI को ट्रांसफर करने के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने संदेशखालि में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की टीम पर 5 जनवरी को हुए हमले की जांच सीबीआई को सौंपने के खिलाफ दाखिल याचिका सोमवार (11 मार्च) को खारिज कर दिया. ये याचिका ममता बनर्जी सरकार की ओर से कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी.
भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…