देश

देश को 10 वंदे भारत ट्रेनों की मिलेगी सौगात, पीएम मोदी 12 मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी, ये परियोजनाएं भी शामिल

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी कि 12 मार्च को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने वाले हैं. पीएम मोदी वर्चुअली इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, ये ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों में चलेंगी. इसके अलावा पीएम मोदी रेलवे की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. 10 वंदे भारत ट्रेनों के साथ ही 4 वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार भी किया जाएगा.

10 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 10 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. वहीं 4 मौजूदा वंदे भारत रेलगाड़ियों की यात्रा का विस्तार भी किया किया जाएगा. इस दौरान पीएम मोदी दो नई रेल यात्री गाड़ियों के अलावा 7 नई मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. इसमें उत्तर रेलवे को 4 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी.

85 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

वहीं उत्तर रेलवे को 5 जन औषधि केंद्र, 147 एक स्टेशन एक उत्पाद (One Station One Product), पांच रेल कोच रेस्तरां सहित कई अन्य प्रोजेक्ट भी मिलेंगे. उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने बताया कि भारतीय रेल यात्रा के लिए एक अहम साधन होने के साथ भारत के ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है. तेज गति की ट्रेनों के आने से रेलवे में काफी बदलाव हुआ है. विकास की इसी कड़ी को बढ़ाते हुए पीएम मोदी 12 मार्च को 85 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

यह भी पढ़ें- Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून आखिरकार लागू, 4 साल बाद मोदी सरकार ने जारी किया CAA का नॉटिफिकेशन

देश को क्या-क्या मिलेगा?

दिल्ली मंडल में 2 माल गोदाम, जन औषधि केंद्र, एक रेल कोच रेस्तरां, आनंद विहार-तिलक ब्रिज तीसरी और चौथी रेल लाइन, 48 ओएसओपी आउटलेट, 17 डीएफसी (कार्गो हैंडलिंग पॉइंट) समेत अन्य प्रोजेक्ट का लोकार्पण होगा. लखनऊ मंडल में 10 गुड शेड, गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, 22 ओएसओपी आउटलेट, 2 रेल कोच रेस्तरां, अकबरपुर-बाराबंकी रेल सेक्शन का दोहरीकरण, जौनपुर-अकबरपुर रेल सेक्शन का दोहरीकरण और अन्नुपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन मिलेगी. मुरादाबाद मंडल में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, जन औषधि, रोजा-सीतापुर-बुढ़वल रेल सेक्शन का दोहरीकरण, 06 माल गोदाम, 23 ओएसओपी आउटलेट और 7 डीएफसी का लोकार्पण करेंगे. अम्बाला मंडल में गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल, 08 गुड्स शेड, राजपुरा-बठिंडा रेल सेक्शन का दोहरीकरण, 13 ओएसओपी आउटलेट और 13 डीएफसी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे. फिरोजपुर मंडल में 3 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 04 गुड्स शेड, 02 जन औषधि केन्द्रों, 02 रेल कोच रेस्तरां, 36 ओएसओपी आउटलेट दिए जाएंगे. साथ ही अमृतसर में वंदे भारत चेयर कार अनुरक्षण डिपो में रखरखाव बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए आधारशिला रखी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

9 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

21 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

42 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

55 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

57 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago