देश

300 रुपये उधार लेकर रखी थी सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की नींव, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जानिए- कौन हैं डॉ. जगदीश गांधी जिनके घर गए राजनाथ सिंह

Lucknow News Today: भारतीय राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद् जगदीश गांधी, जिन्होंने यूपी के प्रसिद्ध सिटी मोंटेसरी स्कूल की स्थापना की थी…उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज श्रद्धांजलि अर्पित की. इसी साल 22 जनवरी को उनका निधन हो गया था. उन्होंने 87 वर्ष की आयु में मेदांता हास्पिटल में अन्तिम सांस ली थी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज डॉ. जगदीश गांधी के लखनऊ स्थित घर पहुंचे. वहां रक्षा मंत्री ने डॉ. जगदीश गांधी की पत्नी भारती गांधी एवं अन्य परिजनों से मुलाकात की. जगदीश गांधी के परिजनों से रक्षामंत्री की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं.

डॉ. गांधी ट्यूशन पढ़ाते थे, फिर ऐसे इतिहास रच गए

शिक्षा क्षेत्र में डॉ. जगदीश गांधी का बड़ा योगदान माना जाता है. उनके बारे में कहा जाता है कि साल 1959 में सिर्फ 5 बच्चों और उधार के 300 रुपये लेकर उन्होंने सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) कीं नींव रखी थी. वह हाथरस के मूल निवासी और लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष थे. 1969 से 1974 तक उन्होंने एक स्वतंत्र विधायक के रूप में सेवाएं दी थीं. उन्होंने स्टेशन रोड स्थित किराए के जिस घर में स्कूल शुरू किया, वहीं वह रहते भी थे. खुद ही स्कूल की सफाई करते थे और रोजाना बच्चों को पढ़ाते थे.

लोग उनको वन मैन आर्मी कहकर बुलाया करते थे

लोग डॉ. जगदीश गांधी को वन मैन आर्मी के रूप में जानने लगे थे. कई स्थानीय लोग बताते हैं कि वह स्कूल चलाने के लिए सारे काम खुद करते थे. बच्चों को सबसे पहले स्लेट पर ‘जय जगत’ लिखवाते थे. उनका यह सूत्र वाक्य आज भी CMS की सभी शाखाओं में फॉलो किया जाता है. बच्चे जब सुबह स्कूल पहुंचते हैं तो टीचर से गुड मार्निंग कहने से पहले ‘जय जगत’ कहते हैं. डॉ. जगदीश गांधी ने एक इंटरव्यू में खुद ‘जय जगत’ का मतलब बताया था. उन्होंने कहा था— इसका अर्थ है सबसे पहले पूरे विश्व की जय करो.

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे

डॉ. जगदीश गांधी हाथरस स्थित सिकंदराराऊ के बरसौली गांव निवासी थे. वर्ष 1959 में उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वाणिज्य से स्नातक किया था. उनका रुझान पढ़ाई के दौरान राजनीति में भी रहा. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में ही छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और 1958 से 1959 तक अध्यक्ष रहे. छात्रसंघ अध्यक्ष रहने के दौरान डॉ. गांधी ने स्टूडेंट्स के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई और तमाम विद्यार्थियों की भलाई के लिए संघर्ष किया. वह सिकंदराऊ सीट से 1969 में निर्दलीय विधायक भी चुने गए.

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में CMS की उपलब्धि

सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) के मीडिया प्रभारी के मुताबिक, फिलहाल सीएमएस की 21 शाखाओं में 62,000 से अधिक स्टूडेंट्स हैं. उनकी यह उपलब्धि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ‘विश्व के सबसे बड़े स्कूल’ के रूप में दर्ज है. इस स्कूल को दुनिया के बड़े—बड़े शिक्षाविदों ने सराहा है.

यह भी पढ़िए— अब सभी घरों में है नल से जल की सुविधा, हमारी सरकार का प्रयास गरीबों के पास अपना घर हो, शौचालय, बिजली-गैस हो: PM मोदी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

6 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago