Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Shahjahanpur: बीजेपी सांसद अरुण सागर को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया, इस मामले में हुई कार्रवाई

बीजेपी सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था. उसके बावजूद भी वो कोर्ट में पेश नहीं हुए. बीजेपी की तरफ से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

BJP MP ARUN SINGH

बीजेपी अरुण सागर भगोड़ा घोषित(फोटो- ट्विटर)

उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में बीजेपी के लोकसभा सांसद अरुण सागर को जिला कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है. उन पर पिछले लोकसभा चुनाव में प्रशासन की अनुमति के बिना दीवार पर पेंटिंग कराने का आरोप है. इसके अलावा एमपी/एमएलए ने सांसद अरुण कुमार को चुनाव प्रचार सामग्री जब्त किए जाने के एक मामले में कोर्ट बुलाया था. लेकिन वो पहुंचे नहीं, जिसके बाद कोर्ट ने उनको फरार घोषित कर दिया है. इससे पहले, बीजेपी सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था. उसके बावजूद भी वो कोर्ट में पेश नहीं हुए.

जानें किस मामले में कोर्ट ने सांसद को फरार घोषित किया

अधिकारी नीलिमा सक्सेना ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव  2019 में उस 12 मार्च को तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर वेद सिंह चौहान 136 विधानसभा क्षेत्र ददरौल का जायजा ले रहे थे तभी उनको गांव रसूलापुर में बरेली-जलालाबाद के रास्ते पर उनको बीजेपी प्रत्याशी अरुण सागर की प्रचार सामग्री दिखाई दी थी. जोकि बिना किसी अधिकारी की अनुमति के लगाई गई थी. जिसके बाद से ये मामला कांट थाने में दर्ज कराया गया था. तब से अभी तक कई बार उनको समन भेजा गया है है उसके बावजूद भी वो अदालत में पेश नहीं हुए.

गैर जमानती वारंट के बाद भी पेश नहीं हुए भाजपा के सांसद

बीजेपी सांसद अरुण सागर ने इस मामले में कोर्ट में हाजिर होने की जरुरत ही समझी, जिसकी वजह से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट निकालना पड़ा. कोर्ट ने आज भी उनको अदालत में पेश होने के लिए बुलाया था लेकिन वो हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट ने 21 नवंबर के आदेश में सीआरपीसी(CRPC) की धारा 82 के तहत उन्हें फरार घोषित कर दिया. इसके अलावा कोर्ट ने सांसद अरुण के आवास के साथ ही कई सार्वजनिक जगहों पर नोटिस चस्पा करने के आदेश दिए हैं. बीजेपी की तरफ से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 2019 के चुनावों में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की थी और उस समय अरुण सिहं बीजेपी प्रत्याशी थे और उन्होने चुनाव में जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें –  Mainpuri Bypolls: दिलचस्प हुई मैनपुरी की चुनावी जंग, भतीजे अखिलेश से बोले चाचा शिवपाल- मुझ पर भरोसा करो, निराश नहीं करुंगा

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital