देश

Shahjahanpur: खुद को मंत्री का करीबी बताने वाले भूमाफिया को डीएम ने भेजा जेल, चलवाया बुलडोजर, खाली कराई बस अड्डे की जमीन

Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश में भूमाफिया किस कदर बेखौफ होकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण शाहजहांपुर से सामने आया है. यहां सैटेलाइट बस अड्डे की जमीन पर कब्जा कर रहे भू-माफिया ने जब खुद को एक मंत्री का करीबी बताकर रौब झाड़ना चाहा तो डीएम ने उसे जेल का रास्ता दिखा दिया और बुलडोजर चलवाकर जमीन से कब्जा भी हटवाया. इस दौरान भू-माफिया अधिकारियों से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुआ नजर आया.

रोजा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 24 पर सैटेलाइट बस अड्डे के लिए प्रशासन द्वारा जमीन चिन्हित की गई है. इससे पहले कि प्रशासन उस जमीन पर बस अड्डे की नींव रख पाता, भू-माफिया संतोष शुक्ला मिट्टी डलवाकर, खम्भे लगवाने लगा और जमीन पर कब्जा बताने लगा. इस दौरान मौके से डीएम उमेश प्रताप सिंह गुजरे तो उन्होंने वहां अवैध कब्जा देखा. इस बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि भू-माफिया एक मंत्री का नाम लेकर रौब दिखाता है और जमीन पर पूरी तरह से कब्जा करने की फिराक में है. इस पर डीएम ने एसडीएम सदर सतीश चंद्र को कार्रवाई के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें- अडानी मामले पर लोकसभा में जबरदस्त हंगामा, विपक्ष चर्चा की मांग पर अड़ा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

एसडीएम ने पुलिस के साथ मिलकर हटवाया कब्जा

निर्देश के बाद आनन-फानन में एसडीएम पुलिस की टीम के साथ पहुंचे और कब्जा हटवाने लगे. उस वक्त भू-माफिया भी वहां पहुंच गया और अधिकारियों के सामने खुद को मंत्री का करीबी बताने लगा. इस पर अधिकारियों ने जमीन से जुड़े कागजात मांगे तो भू-माफिया कागजात नहीं दिखा पाया. खुद को फंसता देखकर भू-माफिया अधिकारियों के सामने माफी मांगने लगा और कहने लगा कि “साहब गलती हो गई, हम कब्जा हटा लेंगे, हमें ये नहीं करना चाहिए था.”  एसडीएम के आदेश पर भू-माफिया को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है. तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ने बुलडोजर से पूरा कब्जा भी हटवा लिया है.

इस पूरे मामले पर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया, “कल मैं सम्बंधित जमीन के पास से गुजर रहा था, तो देखा कि यहां किसी ने कब्जा कर रखा है. जबकि यह जमीन सैटेलाइट बस अड्डे के लिए चिन्हित की गई है. इस पर तत्काल एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि कब्जा खाली कराया जाए और सम्बंधित शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए. यूपी सरकार के निर्देश पर भूमाफियाओं के खिलाफ एक्शन यूं ही चलता रहेगा. जो भी सरकारी जमीनों पर कब्जा करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

11 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

17 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

19 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

29 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

34 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

48 minutes ago