देश

“लाखों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है, मैं 2-3 साल से ये मुद्दा उठा रहा हूं”, अडानी मामले पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Rahul Gandhi on Adani: गौतम अडानी के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (सोमवार) को जमकर सरकार पर हमला बोला है. इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है जिसके चलते कार्यवाही मंगलवार (7 फरवरी) तक के लिए स्थगित कर दी गई. अडानी मामले पर विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने की कोशिश कर रही हैं.

राहुल गांधी ने अडानी मामले पर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “सरकार पूरी कोशिश करेगी कि संसद में अडानी मुद्दे पर कोई चर्चा न हो. सरकार नहीं चाहती कि अडानी के मामले पर संसद में चर्चा हो, वह डरी हुई है. सरकार को संसद में इस पर चर्चा की अनुमति देनी चाहिए. संसद में इस पर चर्चा हो, अडानी जी के पीछे कौन शक्ति है, देश को पता लगना चाहिए.” कांग्रेस नेता का कहना था कि वो 2-3 साल से अडानी का मुद्दा उठा रहे थे पर सरकार नहीं सुन रही थी.

‘लाखों-करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है’

राहुल गांधी ने कहा कि,” हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो और सब साफ हो. लाखों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है. हिंदुस्तान के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जो कब्जा किया गया है उसकी जांच हो और अडाणी जी के पीछे कौन सी शक्ति है वह भी देश को पता चले. कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि, “मैं सरकार के बारे में काफी समय से बोल रहा हूं कि ‘हम दो, हमारे दो’. अब मोदी जी पूरी कोशिश करेंगे कि अडानी जी पर चर्चा न हो. उसका कारण है. कारण आप जानते हैं. मैं 2-3 साल से ये मुद्दा उठा रहा हूं. मैं चाहता हूं कि दूध का दूध पानी का पानी हो जाए. जो लाखों करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है उसके बारे में चर्चा हो”.

यह भी पढ़ें-   Delhi High Court ने खारिज की लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की याचिका, अश्विनी उपाध्याय ने दायर की थी याचिका

‘पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए’

दरअसल, इस मुद्दे पर कांग्रेस (Congress) का कहना है कि इस मुद्दे पर सदन में चर्चा भी होनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना चाहिए. बता दें कि, अमेरिका की शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने रिपोर्ट जारी करते हुए आरोप लगाया कि अडानी ग्रुप शेयरों के हेरफेर और धोखाधड़ी में शामिल रहा है. हालांकि, अडानी ग्रुप की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

2 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

8 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

20 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

26 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

27 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

35 minutes ago