Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब के लुधियाना में बहुमंजिला इमारत गिरी, छह लोगों के दबे होने की आशंका

पंजाब के लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में शनिवार देर शाम एक बहुमंजिला इमारत गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

Ludhiana building collapse

Ludhiana Building Collapse: पंजाब के लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में शनिवार देर शाम एक बहुमंजिला इमारत गिर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. इमारत गिरने की तेज आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रही है.

लुधियाना पुलिस के डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है. फिलहाल राहतकर्मी मलबे के नीचे दबे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हुए हैं.

बताया जा रहा है कि यह हादसा फोकल प्वाइंट के फेस-8 इलाके में हुआ है. प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि इमारत गिरने की वजह क्या रही और कहीं इसमें लापरवाही तो नहीं बरती गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital