अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन
Umesh Pal Murder Case: बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में पुलिस को लगातार माफिया ब्रदर्स और अतीक की बीवी के खिलाफ सबूत मिल रहे हैं. हत्याकांड के दो महीने बीत जाने के बाद भी शाइस्ता पुलिस के हाथ नहीं लगी है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि उमेश पाल की हत्या के लिए शाइस्ता को हवाला के जरिए रुपए मिले थे, जिसकी फोटो खींचकर साबरमती जेल में बंद अतीक को भी भेजी गई थी.
पुलिस सूत्रों की माने तो रुपए मिलने के बाद ही जेल में बैठकर माफिया ब्रदर्स ने उमेश की हत्या की साजिश रची थी. हथियार, मोबाइल और शूटरों को देने के लिए पैसों का इंतजाम इन्हीं रुपयों से किया गया था. लखनऊ में बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को धमकाकर असद ने 80 लाख रुपये लिए थे. जानकारी सामने आ रही है कि जनवरी में एक करोड़ 20 लाख रुपये खाड़ी देश से हवाला के जरिए शाइस्ता तक पहुंचाए गए थे. इसके साथ ही जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे वकील खान सौलत की असलियत भी खुल रही है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल को जान से मारने के लिए अतीक और अशरफ ने पूरी ताकत झोंक दी थी. जमकर पैसे खर्च किए गए थे. उसे रास्ते से हटाने के लिए अतीक ने एक बार भी उसके बीवी-बच्चों के बारे में नहीं सोचा था. बताया जा रहा है कि अतीक इस हत्याकांड में कोई लापरवाही नहीं चाहता था, इसलिए गिरोह के ही भरोसेमंद शूटरों को रखा था, केवल एक नया शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को बाहर से शामिल किया गया था.
अतीक अपने बेटे असद भी माफिया बनाना चाहता था. इसीलिए उसने पहली बार इस बडे़ कांड में उसको शामिल हुआ था, ताकि उसका नाम अपराध की दुनिया में शुमार हो जाए. महंगे आईफोन पर भी पैसा पानी की तरह बहाया गया था. कई पिस्टल का इंतजाम किया गया था. असद ने जर्मनी मेड कोल्ट पिस्टल से फायर किए थे. यह पिस्टल चार लाख रुपये से ज्यादा कीमत की बताई जाती है. इतने पैसे उड़ाने के बाद भी 21 मार्च को अतीक गैंग के अपराधियों की निशानदेही पर करबला स्थित कार्यालय में छिपाकर रखे 72 लाख रुपये पुलिस टीम ने बरामद किए थे.
मामले की जांच कर रही पुलिस को तमाम अहम सबूत रुपयों को लेकर मिले हैं कि कहां-कहां से अतीक को रुपए उमेश पाल को मारने के लिए मिले थे. जांच बढ़ने के साथ ही पैसों के इंतजाम का किस्सा सामने आने लगा. पहले तो मोहम्मद मुस्लिम से फंडिंग की बात सामने आई. मुस्लिम से अतीक ने पांच करोड़ रुपये की डिमांड की थी. साबरमती जेल से अतीक ने मुस्लिम को व्हाट्सएप मैसेज भेजा था जो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था. इसमें अतीक ने मुस्लिम को धमकाया था. वहीं बेटे असद ने फोन पर मुस्लिम को धमकाया और लखनऊ में उसके घर भी पहुंच गया था, हालांकि उसे गेट से अंदर नहीं जाने दिया गया था. इस पर असद मुस्लिम पर जमकर नाराज भी हुआ था. इसके बाद मुस्लिम ने 80 लाख रुपये शाइस्ता को भेजे थे.
बता दें कि पुलिस एनकाउंटर में असद मारा जा चुका है. इसी के साथ गुलाम भी ढेर हो चुका है तो वहीं गुड्डू मुस्लिम को भी पुलिस अभी तलाश रही है.
मोबाइल जांच और तमाम पूछताछ में पता चला है कि हत्याकांड से करीब सवा महीने पहले 13 जनवरी को भी शाइस्ता तक एक करोड़ 20 लाख रुपये पहुंचे थे, इस रकम का जरिया हवाला बना था. खान सौलत हनीफ हवाला से रकम मंगाकर शाइस्ता को देता था. उसने हवाला से आए पैसों की फोटो खींचकर साबरमती जेल में अतीक को भेजी थी.
गौरतलब है कि सौलत हनीफ खान को उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक और दिनेश पासी के साथ ही उम्र कैद की सजा सुनाए जाने पर जेल भेजा गया था. पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हवाला मामले की जांच एसटीएफ कर रही है, जिसमें सामने आया है कि पैसा विदेश से और किसी खाड़ी देश से भेजा गया था.
-भारत एक्सप्रेस
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…