देश

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में अब अतीक के बड़े बेटे उमर को आरोपी बनाए जाने की तैयारी, लखनऊ जेल में है बंद

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड मामले में करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी छानबीन जारी है. पुलिस को इस मामले में अतीक और फरार शाइस्ता के खिलाफ तमाम सबूत मिल चुके हैं. एक ओर पुलिस शाइस्ता के बेटे असद सहित कई गुर्गों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है. वहीं दूसरी ओर शाइस्ता अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है, जबकि पुलिस उसकी तलाश में न केवल प्रदेश बल्कि अन्य राज्यों में भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. शाइस्ता के साथ ही गुड्डु मुस्लिम भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, अब पुलिस ने अतीक के बड़े बेटे उमर को आरोपी बनाने की तैयारी कर ली है. वह लखनऊ जेल में बंद है.

हत्या के कुछ घंटे पहले ही असद जेल में मिला था उमर से

उमेश पाल की हत्या के बाद ही उनकी पत्नी ने अतीक के पूरे कुनबे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद सामने आए कई सीसीटीवी फुटेज ने अतीक के खिलाफ तमाम सबूत उगल दिए थे. वहीं अब जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे उमर को भी पुलिस इस हत्याकांड में अहम किरदार मान रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि छानबीन में सामने आया है कि हत्याकांड के कुछ घंटे पहले ही असद जेल में उमर से मिलने आया था और देर तक उसके साथ बातचीत की थी. तय है कि बात किसी और मसले पर नहीं बल्कि उमेश को सनसनीखेज ढंग से खत्म करने पर ही रणनीति बन रही थी. ऐसे में पुलिस सम्भावना जताई जा रही है कि कहीं न कहीं हत्या की रणनीति में उमर भी शामिल है. जल्द ही हत्याकांड के विवेचक की ओर से उमर को भी साजिश का मुल्जिम बना दिया जाएगा.

मालूम हो कि असद इस हत्याकांड में पूरी टीम को लीड कर रहा था और उसने ही उमेश पर गोलियां दागी थी. इसका खुलासा सीसीटीवी में हुआ था. फिलहाल वह पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है.

विधानसभा में घोषित किया गया था दो लाख का इनाम

गौरतलब है कि माफिया अतीक के पांच बेटों में सबसे बड़ा उमर करीब ढाई साल तक फरारी काटने के बाद पिछले साल लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया था और इसी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था. उसकी गिरफ्तारी पर विधान सभा ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. बिल्डर मोहित जायसवाल के अपहरण और देवरिया जेल में पिटाई के मामले में आरोपित उमर को लखनऊ की गोसाईगंज जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है. पिछले साल ही अतीक के दूसरे बेटे अली ने भी पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में प्रयागराज की कोर्ट में समर्पण कर दिया था. इसके बाद से वह नैनी जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें- Varanasi Smart City: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से बदली प्राचीन बनारस की तस्वीर, 10 अरब से ज्यादा के प्रोजेक्ट पूरे, जानिए क्या आए बदलाव

असद सम्भाल रहा था अतीक का साम्राज्य

बता दें कि दोनो भाईयों के जेल जाने के बाद माफिया का तीसरे नंबर का बेटा असद उसका पूरा साम्राज्य सम्भाल रहा था. वहीं उमेश पाल कांड से पहले असद और गुड्डू मुस्लिम समेत बाकी शूटर बरेली की जेल में बंद अशरफ से फरवरी में तीन बार (9, 11 और 12 तारीख को) मिलने गए थे. इस सम्बंध में भी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

10 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

14 minutes ago

दीपोत्सव से पहले स्वच्छ हुई रामनगरी, राम की पैड़ी पर हजारों लोगों ने चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…

15 minutes ago

पंजाब चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, पहली उम्मीदवार सूची जारी; धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

28 minutes ago

सरदार पटेल की बेटी नहीं, अपनी अलग पहचान रखने वाली सेनानी थीं मणिबेन पटेल; जानिए उनके संघर्ष और देशसेवा की अनसुनी कहानी

मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…

42 minutes ago