देश

यूट्यूब चैनल मारूनदान मलयाली चलाने वाले शाजन स्करिया को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत

Shajan Shakriah: यूट्यूब चैनल मारूनदान मलयाली चलाने वाले शाजन स्करिया को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने शाजन स्कारिया को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने यह आदेश दिया है. स्कारिया पर विधानसभा सदस्य पीवी श्रीनिजिन को लेकर अपमानजनक समाचार प्रसारित करने का आरोप लगाया था.

स्कारिया की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा था कि यह एससी/एसटी के तहत मामला नहीं बनता है. इसके अलावा मानहानि एक जमानती और गैर संज्ञेय अपराध है. जबकि, विधायक की ओर से पेश वकील पीवी दिनेश ने कहा था कि यूट्यूब चैनल के 29 लाख फॉलोअर्स है और विधायक को दुर्भावनापूर्ण इरादे से अपमानित किया जा रहा है.

अग्रिम जमानत याचिका हुई थी खारिज

बता दें कि केरल हाई कोर्ट ने स्कारिया की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत स्कारिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है. यही कहते हुए कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि संबंधित समाचार में विधायक को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के उद्देश्य से टिप्पणी की गई थी.

कोर्ट ने यह भी कहा था कि एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3 (1) (R) के तहत अपराध को आकर्षित करने के लिए पीड़ित की जाति के नाम का स्पष्ट उल्लेख जरूरी नहीं है. स्कारिया के खिलाफ लगाए गए आरोपों में हत्या, विधायक के ससुर के खिलाफ आक्षेप और विधायक को माफिया डॉन जैसे गंभीर आरोप शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

24 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

2 hours ago