देश

Shamli News: स्कूल में विवाद के बाद छात्र के साथ 23 दिन तक सामूहिक कुकर्म, शिकायत पर छत से लटकाया, 8 स्टूडेंट्स के खिलाफ FIR

Shamli Crime News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के एक विद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र से सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने आठ नामजद छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है. वहीं प्राचार्य ने इस मामले में 20 छात्रों को निलंबित कर दिया है और सात सदस्यीय टीम का गठन करने के बाद पूरे मामले की जांच सौंप दी है व रिपोर्ट 8 दिन के अंदर देने के लिए कहा है.

कुकर्म की हैरान कर देने वाली यह घटना मंगलवार रात सामने आई जब कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी. इसके मुताबिक, हॉस्टल में छात्र के साथ तीन छात्रों ने सामूहिक कुकर्म किया और हद तो तब हो गई जब उनके बेटे ने इसकी शिकायत सीनियर छात्रों से की तो उन लोगों ने भी उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित के पिता ने बताया कि ये सिलसिला यहीं नहीं रुका.

इस घटना की जानकारी जब कक्षा 11 के छात्रों को हुई तो वे लोग भी उनके बेटे को छत पर ले गए और फिर से सामूहिक कुकर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि यह घटना उनके बेटे के साथ 25 जुलाई से 17 अगस्त के बीच हुई. उन्होंने पुलिस को ये भी जानकारी दी कि आरोपियों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी और नग्न अवस्था में छत से लटका दिया और पुलिस या शिक्षकों को नहीं बताने का दबाव बनाया.

ये भी पढ़ें- UP News: हेट स्पीच मामले में आजम खान को SC से मिली बड़ी राहत, अब नहीं देना होगा वॉयस सैंपल, जानें क्या है पूरा मामला

छात्र की कराई गई मेडिकल जांच

पीड़ित के पिता के मुताबिक उनके बेटे के साथ आठ छात्रों ने 23 दिन तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया. उनकी शिकायत पर पुलिस ने आठ नामजद छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. दूसरी ओर बुधवार सुबह छात्र का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया गया है और पुलिस ने प्राचार्य से इस मामले की जानकारी ली है.

एसएसपी शामली अभिषेक ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है और घटना की सत्यता की जांच की जा रही है.

लूडो खेलने को लेकर हुआ था झगड़ा

सोमवार को विद्यालय में लूडो खेलने को लेकर कक्षा 10 के आठ और कक्षा 11 के चार छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था. इसकी जानकारी मिलने के बाद प्राचार्य व अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंचे थे और मारपीट करने वाले छात्रों के परिजनों को बुलाकर शिकायत भी की थी. प्राचार्य ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी. इस पर पुलिस छह छात्रों को थाने ले आई थी और इसी के बाद कक्षा दस के आठ और कक्षा 11 के चार छात्रों को तुरंत निलंबित कर दिया गया था.

कमेटी सौपेगी जांच रिपोर्ट

प्राचार्य ने मीडिया से बात करते हुए घटना की जानकारी दी और बताया कि छात्र के साथ घटना के प्रकरण में कक्षा सातवीं के छह और 11वीं के दो छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं मारपीट के मामले में कक्षा 10 के आठ और कक्षा 11 के चार छात्रों को निलंबत कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि कुल 20 छात्रों को निलंबित किया गया है. पूरी घटना की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन कर दिया गया है और पूरे मामले की रिपोर्ट लखनऊ और दिल्ली कार्यालय में भी भेजी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

7 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

13 minutes ago

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

54 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

58 minutes ago