देश

UP Politics: “तो…मैने कहा बैठ जाइए…”, पैर दबवाने वाली फोटो पर फजीहत होने के बाद मंत्री संजय निषाद ने दी सफाई

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) की अपने कार्यकर्ताओं से पैर दबवाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद वह लगातार कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दलों के टारगेट पर हैं. इसी बीच उनकी सफाई सामने आई है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि लोग उनकी इस फोटो का गलत मतलब निकाल रहे हैं. दोनों कार्यकर्ता मुझसे मिलने के लिए आए थे और जब दोनों ने कहा कि आपके पैर पकड़ कर बैठ सकते हैं तो मैंने कहा बैठ जाइए.

हाल ही में संजय निषाद की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वह आराम से सोफे पर बैठे हुए हैं और पैर फैलाकर उन्होंने टेबल पर रखा हुआ है और दो लोग पैर दबा रहे हैं. इस फोटो के वायरल होने के बाद इसे सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने मंत्री पर निशाना साधा और कहा है कि, “पहचान तो रहे ही होंगे इन्हें आप! मंत्री संजय निषाद.. कार्यकर्ताओं से पांव दबवाकर फोटोशूट करा रहे हैं. ये आए थे, निषादों का भला करने के नाम पर.. मगर, सत्ता की हवा ऐसी लगी कि इनकी आंख का सारा पानी ही सूख गया.”

ये भी पढ़ें- UP News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की पैर दबवाते फोटो वायरल, कांग्रेस बोली- इनकी आंख का सारा पानी सूख गया है

संजय निषाद ने दी सफाई?

चौतरफा खुद को घिरा देखकर मंत्री संजय निषाद ने सफाई देते हुए कहा है कि पैर के पास बैठे दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हैं. एक कानपुर जोन का है और दूसरा मऊ जोन का है. उन्होंने बताया कि वे दोनों एक हफ्ता पहले उनसे मिलने के लिए आए थे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खुद ही कहा था कि क्या हम आपके पैर पकड़कर बैठ सकते हैं. इस पर हमने कहा था कि बैठ जाइए और फिर इसी दौरान किसी ने फोटो खींच ली और वायरल कर दी. संजय निषाद ने कहा कि, अब लोग इस फोटो का गलत मतलब निकाल रहे हैं और कह रहे हैं कि, मैं अपने कार्यकर्ताओं से पैर दबवा रहा हूं, जबकि ऐसा नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

29 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

32 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago