देश

I.N.D.I.A से अलग चल रहे हैं शरद पवार! पीएम मोदी के साथ साझा करेंगे मंच

Sharad Pawar: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं. राहुल गांधी से लेकर केजरीवाल तक, नीतीश कुमार से लेकर शरद पवार तक एक मंच पर आने को तैयार हैं. हालांकि, इस बीच खबर आई है कि शरद पवार पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने जा रहे हैं. इस खबर के आने के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA के कुछ नेतागण असहज हो गए हैं. दरअसल, शरद पवार मंगलवार को तिलक स्मारक मंदिर के पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे. कांग्रेस सहित पवार की पार्टी राकांपा के कुछ सहयोगियों ने मोदी के साथ समारोह में शामिल होने पर नाराजगी व्यक्त की है.

मुंबई में होने जा रही है विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक

बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम के दौरान एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पीएम मोदी को पुरस्कार सौंपेंगे. इस बीच, विपक्ष की गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक 25 और 26 अगस्त को मुंबई में होगी. जिसकी मेजबानी शिवसेना (उद्धव गुट) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी करेगी.

यह भी पढ़ें: मणिपुर से लौट आए ‘INDIA’ वाले, बोले-जख्म अब भी गहरे हैं, जानें और क्या-क्या कहा…

“पीएम के साथ शरद पवार के मंच साझा करने से बुरा प्रभाव पड़ेगा”

सूत्रों के अनुसार, इंडिया ब्लॉक के कुछ नेताओं को लग रहा है कि शरद पवार का पीएम मोदी के साथ मंच साझा करना ठीक नहीं है. इससे बुरा प्रभाव पड़ेगा. कुछ नेताओं का कहना है कि जब समान विचारधारा वाले विपक्षी दल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एक साथ आ रहे हैं, तो प्रधानमंत्री के साथ पवार का मंच साझा करने से बुरा प्रभाव पड़ेगा.उनका कहना है कि पीएम मोदी ने ईस्ट इंडिया कंपनी की तुलना आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से की है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago