देश

शरद पवार ने अपना इस्तीफा लिया वापस, बने रहेंगे NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बोले- मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता

शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस ले लिया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इसकी घोषणा की है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया है. इस्तीफा वापस लेते हुए पवार ने कहा कि, “मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता. मैं इस्तीफा वापस लेने की आपकी मांग का सम्मान कर रहा हूं. मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफे का अपना फैसला वापस लेता हूं.”

कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं के कहने के बाद और सबकी भावनाओं पर विचार कर मैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का अपना फैसला वापस लेता हूं. फिर से मैं अध्यक्ष पद स्वीकार कर रहा हूं. वहीं शरद पवार की इस घोषणा के बाद से ही एनसीपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा जा रहा है. मुंबई में वाईबी चव्हाण केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं ने उनके इस फैसले के बाद जोरदार जश्न मनाया.

वहीं इस दौरान शरद पवार ने कहा कि मेरी आत्मकथात्मक किताब ‘लोक भूलभुलैया संगति’ के विमोचन के अवसर पर 2 मई, 2023 को मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में 63 वर्ष की लंबी सेवा के पश्चात पद त्यागने का फैसला मेरा स्वयं का था.

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, फाउंडर नरेश गोयल का घर भी खंगाला, 538 करोड़ के फ्रॉड का नया मामला

अजीत पवार पर बोले शरद पवार

प्रेस कांफ्रेस में अजित पवार के नहीं होने पर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि प्रेस कांफ्रेस में हर कोई नहीं आता है. अजीत पवार सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता प्रस्ताव पारित करने में शामिल थे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अनादर नहीं कर सकता हूं. मैं भले ही यह फैसला ले रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि पार्टी में नए नेतृत्व का निर्माण होना चाहिए और मैं इसके लिए काम करूंगा. वहीं सीताराम येचुरी, राहुल गांधी और अन्य कई ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता के लिए मेरी मौजूदगी जरूरी है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

16 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

26 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago