देश

Ballia: जिस शख्स को पति समझकर घर ले गई महिला, वो ‘मोतीचंद मौर्य’ की जगह निकला ‘राहुल राम’, ऐसे हुई पहचान

नरेन्द्र मिश्र

Ballia: शुक्रवार यानी 28 जुलाई को जिस महिला को जिला अस्पताल के पास एक पागल व्यक्ति दिखा था, और वो अपना पति समझ कर घर ले गई, जो 10 साल से गायब था. अब उस खबर में नया मोड़ आ गया. वो मानसिक विक्षिप्त शख्स नगरा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव निवासी राहुल राम है. जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नगरा थाना में महीनों पहले दर्ज हुई थी. वहीं परिजनों को बुलाकर पहचान कराया गया. पहचान के बाद राहुल के परिजन उसे घर ले गए.

शख्स को घर लेकर गई महिला

शुक्रवार यानी 28 जुलाई को जानकी मौर्य निवासी सुखपुरा थाना के देवकली निवासी जिला अस्पताल गई थीं. वहीं उसकी नजर एक मानसिक विक्षिप्त शख्स पर पड़ गई. जानकी ने अपने पति के रूप में उसकी पहचान की. खुशी में उसने अपने बेटे को फोन कर बताया कि बाबू पापा मिल गए. खुशी के आंसू गिराते हुए पति समझकर सहलाते हुए कान में फोन दबाकर बेटा को बोलते जानकी को देखा गया कि ” एगो कुर्ता लेते आव ” और व्यक्ति को 10 साल से गायब पति बताकर अपने घर देवकली ले गई. वीडियो भी वायरल हो गया. ऐसे में सागर सिंह राहुल शहर निवासी युवा समाज सेवी जिसके द्वारा वीडियो वायरल हुआ था. वो खुद देवकली पहुंच गए. सागर ने बताया कि वहां काफी संख्या में लोग थे. असमंजस की स्थिति तब पैदा हो गई जब लोग बोले की मोती चंद मौर्य ( जिसे पति समझ लाई जानकी) का पेट का ऑपरेशन हुआ था. वो निशान नहीं है. उसके बाद सागर सिंह ने कहा थोड़ा समय समझने के लिए दीजिए. सागर फोटो मंगवा कर पहचान करने लगी. काफी पूछताछ के बाद पता चला कि वो मोती चंद मौर्य नहीं बल्कि नगरा थाना क्षेत्र के सिकरहटा गांव के राहुल राम हैं.

ऐसे हुई पहचान

मोती चंद की जगह राहुल राम तब पता चला जब कुछ सामाजिक लोग आर्थिक रूप से कमजोर महिला को कुछ मदद करने के उद्देश्य से पहुंचे. सागर सिंह बताते हैं कि देखा कि सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहले से मौजूद थे. तरह तरह की चर्चाएं हो रही थीं. उधर पूरे परिवार के चेहरे पर खुशी झलक रही थी. वजह कि खोया हुआ जो पति मिला था. कोई हाथों से भोजन करा रहा था, बूढ़ी मां गर्मी के कारण हाथ से पंखा हांक रही थी. सागर सिंह ने कहा एक बात को लेकर परिवार सहित गांव के लोग हैरान जरूर थे कि 10 साल पहले मोतीचंद वर्मा( मौर्य ) (लापता पति) के पेट पर एक ऑपरेशन हुआ था. जिसका निशान नहीं दिखाई दिया. मामला DNA टेस्ट करवाने तक होने लगा. अंततः विगत 2 घंटे की पूछताछ में यह पता चला कि यह कोई राहुल राम है जो नगरा के सिकरहटा गांव के हैं. यहीं से शुरू हुआ सही पता ढूंढने का सिलसिला. काफी मशक्कत कर असली घर का पता चल गया.

यह भी पढ़ें- पुलिस के हत्थे चढ़ा माफिया Atiq Ahmed का वकील, लखनऊ से किया गया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला ?

विक्षिप्त व्यक्ति को लेने आए चचेरे भाई ने बताया कि यह राहुल राम ही है. जो एक महीने से लापता है. जिसकी सूचना नगरा थाना में भी दर्ज थी. फिलहाल काफी संघर्ष के बाद शनिवार को राहुल के परिजन आकर सुखपुरा थाना के देवकली गांव से नगरा थाना के सिकरहटा गांव अपने घर लेकर चले गए. अब देखना होगा कि आगे किस रूप में कहानी उभर कर आती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

44 minutes ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

55 minutes ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

1 hour ago