यूटिलिटी

Indian Railways: वंदे भारत में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, किराया 25 प्रतिशत तक हो सकता है कम!

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर! भारतीय रेलवे ने एसी सिटिंग सुविधा वाली सभी ट्रेनों में छूट योजना शुरू की है. इसमें वंदे भारत एक्सप्रेस की एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास और अनुभूति और विस्टाडोम कोच शामिल हैं. जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का किराया 25 फीसदी तक कम हो सकता है. टिकट थोड़े महंगे होने से दूसरी ट्रेनों में सफर करने वालों का रुझान भी वंदे भारत में बढ़ेगा. रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के संचालन के बाद यह भी कहा था कि अगर ट्रेन 1 महीने तक यात्रियों की पूरी क्षमता के साथ नहीं चलती है तो किराए में 25 फीसदी की छूट दी जाएगी. फिलहाल वंदे भारत ट्रेन में गोरखपुर से लखनऊ तक एसी चेयर कार में सफर करने के लिए आपको कुल 720 रुपये खर्च करने होंगे. EC यानी एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1470 रुपये.

रेलवे किराए में 25 फीसदी की छूट

हालांकि, अगर रेलवे किराए में 25 फीसदी की छूट देता है तो यात्री को गोरखपुर से लखनऊ तक यात्रा के लिए सीसी यानी चेयर कार के लिए 540 रुपये और ईसी यानी एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1103 रुपये खर्च करने होंगे. हालांकि पहले से चल रही गोरखपुर लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है. यह ट्रेन अभी भी अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रही है. लोग अभी भी इस ट्रेन के प्रति अपनी रुचि दिखा रहे हैं। क्योंकि लोगों का मानना ​​है कि कम किराए में एसी का सफर आसानी से मिल जाता है तो दोगुना पैसा क्यों खर्च करें.

ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir: कुलगाम से आर्मी का जवान हुआ लापता, कार में खूनी से सनी हुई मिली चप्पलें, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

गोरखपुर लखनऊ के बीच सुविधा

वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत 7 जुलाई को बड़े ही धूमधाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हरी झंडी दिखाकर की गई थी. गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली हाईटेक ट्रेन शुरुआती चार-पांच दिनों तक यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही. शुरुआती एक-दो दिनों को छोड़कर अगले तीन-चार दिनों तक ट्रेन अपनी क्षमता की 100 फीसदी सीटों के साथ चली. लेकिन धीरे-धीरे यात्रियों का रुझान ट्रेन के प्रति कम होता गया. स्थिति यह है कि ट्रेन को यात्री नहीं मिल रहे हैं. अगर पिछले 1 हफ्ते की बात करें तो ट्रेन में आठ रैक हैं, जिनमें कुल 530 सीटें हैं, वो नहीं भर पा रही हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago