Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Israel Hamas War: ब्रिटेन में इस्लाम के खिलाफ बढ़ी नफरत, हमास-इजरायल युद्ध के बीच लंदन पुलिस ने जारी किए आंकड़े

स्कॉलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस) ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक, 1 से लेकर 18 अक्टूबर के बीच 218 यहूदी अपराध सामने आए हैं. वहीं इसी अवधि के दौरान पिछले साल ये अपराध के आंकड़े महज 15 थे.

ब्रिटेन में इस्लाम के खिलाफ बढ़ी नफरत

ब्रिटेन में इस्लाम के खिलाफ बढ़ी नफरत

इजरायल-हमास के बीच शुरू हुए युद्ध का असर दुनिया के अन्य हिस्सों में भी दिखाई देने लगा है. मुस्लिमों के खिलाफ लोगों के अंदर नफरत की भावना पैदा हो रही है. इसके साथ ही यहूदियों को लेकर भी लोगों का कुछ ऐसा ही रवैया है. ब्रिटेन की राजधानी लंदन में यहूदी विरोधी इस्लाम के खिलाफ नफरत और उसके चलते हिंसा देखी गई. स्कॉटलैंड यार्ड की तरफ से जारी किए गए एक आंकड़े में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

लंदन महानगर पुलिस ने जारी किए आंकड़े

स्कॉलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस) ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक, 1 से लेकर 18 अक्टूबर के बीच 218 यहूदी अपराध सामने आए हैं. वहीं इसी अवधि के दौरान पिछले साल ये अपराध के आंकड़े महज 15 थे. दूसरी तरफ इतने ही दिनों के दौरान मुस्लिमों के खिलाफ अपराधों की संख्या में ढाई गुना की वृद्धि हुई है. जो आंकड़ा पिछले साल 42 था वहीं अब 101 हो गया है. आंकड़ों को लेकर कहा गया है कि इस प्रकार से दोनों समुदायों के खिलाफ घृणा अपराध में 1353 और 140 फीसदी की वृद्धि हुई है.

युद्ध में 4500 से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है

बता दें कि अब तक हमास और इजरायल के इस युद्ध में 4500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हजारों लोग घायल हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. हमास के कई बड़े लीडर्स को IDF ने मौत के घाट उतार दिया है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: अमेरिका देगा फिलिस्तीन के गाजा-वेस्ट बैंक में 100 मिलियन डॉलर की मदद, मुस्लिम देश लेबनान ने कहा- बेघरों को हम नहीं देंगे शरण

दो अमेरिकी नागरिकों को हमास ने किया रिहा

14 दिनों से जारी इस युद्ध में हमास ने पहली बार दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया है. अमेरिकी नागरिकों को रिहा किए जाने को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें कतर ने काफी अहम मध्यस्थता की है. उसी की दखल के बाद दोनों नागरिकों को रिहा किया गया है. नागरिकों के रिहा होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मां-बेटी से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना. रिहा हुईं मां-बेटी के परिवार के 10 लोग अभी भी लापता हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital