देश

Maharashtra Politics: “31 दिसंबर को शिंदे सरकार की हो जाएगी विदाई”, उद्धव ठाकरे के दावे से मची सियासी खलबली

शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को सीएम शिंदे की सरकार की विदाई हो जाएगी. उद्धव ठाकरे का ये बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को निर्देश दिया है कि वह शिवसेना के प्रतिद्वंदी गुटों की तरफ से दाखिल याचिकाओं पर 31 दिसंबर या फिर उससे पहले फैसला करें. इस याचिका में दोनों तरफ से एकदूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की अपील की गई है.

शिदें सरकार 31 दिसंबर को गिर जाएगी- उद्धव

उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (MLC) को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति नार्वेकर को पढ़कर सुनाने के लिए भी कहा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम 31 दिसंबर को अयोग्य सरकार को अलविदा कहेंगे.’ शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि संविधान की 10वीं अनुसूची की पवित्रता बनाए रखी जानी चाहिए.

31 जनवरी तक लें फैसला- SC

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि प्रक्रियात्मक उलझनों के कारण अयोग्यता संबंधी याचिकाओं पर फैसला लेने में देरी नहीं होने देनी चाहिए. महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष से अजित पवार गुट के नौ विधायकों को सदन की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के अनुरोध वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की याचिका पर भी कोर्ट ने 31 जनवरी 2024 तक फैसला लेने को कहा है.

2022 में उद्धव ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने 29 जून 2022 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उद्धव ठाकरे ने जिस दिन इस्तीफा दिया था, उसके अगले दिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विधानसभा सदन में फ्लोर टेस्ट होने वाला था, लेकिन उद्धव ने फेसबुक पर लाइव आकर इस्तीफे का ऐलान कर दिया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें फ्लोर टेस्ट से कोई मतलब नहीं है, किसके पास कितना संख्याबल है, इससे फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने ये भी कहा था कि जिन लोगों को उन्होंने बड़ा किया है, उन लोगों ने ही धोखा दिया है.

यह भी पढ़ें- ‘2024 में BJP हारी तो भारतीय बाजार में मच जाएगा कोहराम…’, Jefferies ने कहा- मोदी सरकार ने किए हैं कई तरह के रिफॉर्म्स

उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वो नहीं चाहते हैं कि शिवसैनिक सड़क पर उतरें और खून बहे, इसलिए शांति से इस्तीफा दे रहे हैं. शिवसेना उनकी है और उसे कोई नहीं ले सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

8 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

24 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

3 hours ago