देश

Somalia Ship Hijack: सोमालिया के पास जहाज हाईजैक, अलर्ट मोड पर भारतीय सैनिक

Somalia Ship Hijack: सोमालिया के के पास एक जहाज को हाईजेक कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि इसमें 15 भारतीय क्रू मेंबर भी सवार हैं. इस खबर के बाद भारतीय सेना को अलर्ट कर दिया गया है. अगवा किए गए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज का नाम ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ है, जिसे सोमालिया की समुद्री सीमा के पास हाइजैक किए जाने की खबर है. हालांकि, हाईजैक करने वाले का अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है.

यह भी पढ़ें: जापान में आए भूकंप के बाद PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री किशिदा को लिखा पत्र, बोले- मैं बहुत दुखी हूं

हाइजैक हुए जहाज की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई है. नौसेना ने अपना एक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई किडनैप किए गए जहाज की तरफ रवाना कर दिया है. सेना के जवानों का कहना है कि हम किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं. भारतीय नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक, किडनैप किए गए जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ की तलाशी के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है. अब नौसेना जहाज को ढूंढ़ने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी आज राजस्थान आएंगे, अमित शाह-अजीत डोभाल जयपुर पहुंचे, डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के लिए हाई अलर्ट पर गुलाबी नगरी

कथित तौर पर भारतीय युद्धपोत ने एक हेलीकॉप्टर लॉन्च किया है और समुद्री डाकुओं को अपहृत जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी की है. नौसेना ने बताया कि अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक को अरब सागर में उसके समुद्री गश्ती विमान और शिकारी ड्रोन द्वारा निगरानी में रखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसेना के कमांडो अब अरब सागर में “स्वच्छता” अभियान चला रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago