देश

‘बंगाल में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं, वहां किम जोंग की सरकार है..’, ED अफसरों पर हमला होने पर बोले मंत्री गिरिराज सिंह

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में आज शुक्रवार को ED और CRPF की टीम पर हमला हो गया. वहां लगभग 200 लोगों की भीड़ ने जांच दल के दो वाहनों को घेरकर हमला किया. कई अफसरों के सिर में चोट आई. हमलावरों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की. इस घटना के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अन्य दलों के निशाने पर आ गई है. भाजपा नेता ममता की आलोचना कर रहे हैं.

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पटना में कहा, “बंगाल में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है. ऐसा लगता है कि वहां किम जोंग की सरकार है.” मीडियाकर्मियों के सवाल पर गिरिराज आगे बोले— “कांग्रेस के अधीर रंजन ने भी कहा. वहां लोगों की हत्या हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं. मंत्री जाते हैं तो उनको प्रोटोकॉल की गाड़ियां नहीं मिलती. ममता बनर्जी का ये लोकतंत्र है.”

राशन घोटाला में 15 ठिकानों पर ED की रेड
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, ED की टीम राशन घोटाला मामले में राज्य के 15 ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी. टीम जब साउथ 24 परगना जिले के संदेशखली गांव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शेख शाहजहां और बोंगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शंकर आध्या के घर पहुंची तो तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने जानलेवा हमला किया. घटना के बाद कई घायल अफसरों को अस्पताल ले जाना पड़ा.

यह भी पढ़िए: राहुल गांधी से जुड़े मानहानि के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, अमित शाह पर दिया था विवादित बयान

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

4 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

2 hours ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago