प्रियंका चतुर्वेदी ने दी तीखी प्रतिक्रिया
शिवसेना के एक विधायक को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के खिलाफ महिला विरोधी टिप्पणी करने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया था कि चतुर्वेदी को उनकी सुंदरता के कारण आदित्य ठाकरे ने राज्यसभा भेजा था. शिरसाट ने कहा था कि उद्धव गुट के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने उन्हें यह बात बताई थी.
प्रियंका चतुर्वेदी ने रविवार को शिरसाट की आलोचना करते हुए उन्हें गद्दार बताया और कहा कि उन्होंने अपनी आत्मा और जमीर बेच दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह बताने के लिए किसी गद्दार की जरूरत नहीं है कि मैं कैसी दिखती हूं और मैं जहां हूं, वहां क्यों हूं.’’ चतुर्वेदी ने कहा कि शिरसाट ने अपने इस बयान के जरिये राजनीति और महिलाओं को लेकर अपनी खराब मानसिकता का प्रदर्शन किया है.
वहीं, आदित्य ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा कि शिरसाट का दिमाग खराब हो गया है और उन्हें अपनी हैसियत का एहसास हो गया है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ऐसी मानसिकता वाले लोग राजनीति में कैसे टिके हुए हैं. प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस छोड़ने के बाद 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गई थीं. कांग्रेस में उन्होंने पार्टी की एक राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य किया था.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…
दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…
LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…