Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना MLA ने आदित्य ठाकरे और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी को लेकर दिया बड़ा बयान, अब…

शिवसेना के एक विधायक को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के खिलाफ महिला विरोधी टिप्पणी करने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है.

प्रियंका चतुर्वेदी ने दी तीखी प्रतिक्रिया

शिवसेना के एक विधायक को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के खिलाफ महिला विरोधी टिप्पणी करने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया था कि चतुर्वेदी को उनकी सुंदरता के कारण आदित्य ठाकरे ने राज्यसभा भेजा था. शिरसाट ने कहा था कि उद्धव गुट के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने उन्हें यह बात बताई थी.

प्रियंका चतुर्वेदी ने किया पलटवार

प्रियंका चतुर्वेदी ने रविवार को शिरसाट की आलोचना करते हुए उन्हें गद्दार बताया और कहा कि उन्होंने अपनी आत्मा और जमीर बेच दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह बताने के लिए किसी गद्दार की जरूरत नहीं है कि मैं कैसी दिखती हूं और मैं जहां हूं, वहां क्यों हूं.’’ चतुर्वेदी ने कहा कि शिरसाट ने अपने इस बयान के जरिये राजनीति और महिलाओं को लेकर अपनी खराब मानसिकता का प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ें- UP News: स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर घमासान तेज, भूपेंद्र चौधरी ने किया पलटवार, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा ऑल इंडिया बुद्धिस्ट संघ

शिरसाट का दिमाग खराब हो गया है- आदित्य ठाकरे

वहीं, आदित्य ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा कि शिरसाट का दिमाग खराब हो गया है और उन्हें अपनी हैसियत का एहसास हो गया है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ऐसी मानसिकता वाले लोग राजनीति में कैसे टिके हुए हैं. प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस छोड़ने के बाद 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गई थीं. कांग्रेस में उन्होंने पार्टी की एक राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital