देश

Shivpal Singh Yadav: मैनपुरी में चाचा शिवपाल ने दिया साथ तो भतीजे अखिलेश ने बदला मिजाज, विधानसभा में नेता विपक्ष की सौंप सकते हैं जिम्मेदारी!

Shivpal Singh Yadav: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गिफ्ट देने की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि चाचा शिवपाल को भतीजे अखिलेश यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष बनाने की तैयारी कर रहे हैं. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी. इस सीट पर हुए उपचुनाव में चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव पुरानी राजनीतिक अदावत को भुलाकर एक हो गए. शिवपाल यादव ने सपा प्रत्याशी और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के लिए दिन-रात प्रचार किया, जिसके बाद अब अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.

सोमवार को मैनपुरी सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ और आज 6 दिसंबर यानी अगले ही दिन अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) को गिफ्ट देने की तैयारी में जुट गए हैं. सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस बात को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सार्वजनिक कर सकते हैं.

सपा के टिकट पर शिवपाल लड़े थे चुनाव

शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही फरवरी 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़े थे. शिवपाल सिंह यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख भले ही हों, लेकिन विधानसभा चुनाव उन्होंने जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ा था. सपा को विधानसभा चुनाव में 111 सीटें मिली थीं.

विधानसभा चुनाव के बाद फिर बढ़ गईं थी दूरियां

विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद अखिलेश यादव ने सपा की विधानमंडल दल की बैठक बुलाई थी, उसमें कथित तौर पर शिवपाल और ओपी राजभर को नहीं बुलाया गया था. इसके बाद शिवपाल और अखिलेश के बीच दूरियां एक बार फिर बढ़ गईं थीं. शिवपाल यादव ने खुलकर तब अखिलेश यादव पर निशाना साधा था.

शिवपाल ने की थी पीएम, सीएम और अमित शाह की तारीफ

इतना ही नहीं, शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की थी, जो सपा को नागवार गुजरीं. यहां तक की सपा की ओर से बाकायदा शिवपाल को बीजेपी में शामिल होने की सलाह तक दे डाली गई.

मुलायम के निधन के बाद दूर हुई गलतफहमियां

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पूरा परिवार सैफई में काफी दिनों तक साथ रहा. माना जा रहा है कि इसी दौरान बातचीत में अखिलेश, शिवपाल और रामगोपाल ने गलतफहमियों को दूर किया और फिर एक हो गए.

एक साथ कई बार नजर आए चाचा-भतीजे

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान चाचा और भतीजा कई बार चुनावी रैलियों में एक साथ नजर आए. प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंच से अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा था कि मुझे पर भरोसा करें, मैं नेताजी की तरह आपका भी वफादार रहूंगा.

ये भी पढ़ें : UP Bypolls: मैनपुरी, खतौली और रामपुर में साख की लड़ाई, उपचुनाव का जनादेश, 2024 का संदेश?

अखिलेश ने किया शिवपाल का बचाव

इतना ही नहीं, जब गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में शिवपाल यादव से पूछताछ करने की बात सामने आई तो अखिलेश ने खुलकर उनका बचाव किया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिवपाल की सुरक्षा घटाए जाने को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

32 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago