देश

UP Politics: अखिलेश बढ़ाएंगे चाचा शिवपाल का कद, यूपी विधानसभा में मिलेगी अब आजम खान वाली सीट!

Shivpal Singh Yadav: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) का कद लगातार बढ़ रहा है. मैनपुरी उपचुनाव में जीत के बाद शिवपाल सिंह यादव और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच दूरियां कम हुईं और दोनों नेताओं ने सपा को मजबूत बनाने के इरादे से रणनीति बनाने पर जोर दिया. वहीं हाल के दिनों में अखिलेश यादव ने हर अहम फैसले से पहले शिवपाल यादव की सलाह ली है. इस बीच, खबर आ रही है कि शिवपाल यादव को आजम खान की जगह मिल सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, यूपी विधानसभा में आजम खान की सीट पर शिवपाल सिंह यादव बैठ सकते हैं. ऐसी चर्चाएं पहले भी रही हैं कि अखिलेश यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव बैठ सकते हैं. बता दें कि यूपी विधानसभा का सत्र 20 फरवरी से शुरू होने की संभावना है. ऐसे में चर्चाएं तेज हैं कि आजम खान की सीट पर शिवपाल बैठ सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, आजम खान की सीट खाली होने के बाद पार्टी ने उसे शिवपाल यादव के लिए देने का अनुरोध किया है. हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है.

डिंपल की जीत के बाद शिवपाल ने प्रसपा का सपा में विलय का ऐलान किया

मैनपुरी चुनाव में डिंपल यादव की बड़ी जीत के बाद चाचा-भतीजे के बीच दूरियां मिट गई थीं और शिवपाल ने अपनी पार्टी का विलय सपा में कर लिया था. इसके कुछ दिनों बाद ही शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया था. इसके बाद अब विधानसभा में आजम की सीट पर शिवपाल को बिठाकर उनका कद और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: “बुलडोजर वहीं जायेगा जहां बीजेपी चाहेगी, न्याय के लिए बुलडोजर नहीं है”, बंदूक व्यापारी के सुसाइड करने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

वहीं सूत्रों के मुताबिक, शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य को भी प्रदेश कार्यकारिणी में जगह देने की सुगबुगाहट तेज है. एक दिन पहले ही अखिलेश यादव और शिवपाल की मुलाकात हुई थी और प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई थी. माना जा रहा है कि शिवपाल अपने साथियों को भी कार्यकारिणी शामिल कराना चाहते हैं. इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी में परिवार के छह लोगों को जगह दी गई थी. राम गोपाल यादव पार्टी का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

3 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

21 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

25 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

42 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago