देश

LPG Cylinder Price: गैस के दाम में कब आएगी कमी? सवाल के जवाब में जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

Petroleum Minister Hardeep Singh Puri: देशभर में महंगी गैस की कीमतों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है. लोगों को लंबे समय से गैस के दाम कम होने का इंतजार है. पिछले कुछ समय से घरेलु गैस सिलेंडरों (LPG gas Cylinder) के दामों में बढ़ोतरी हो रही है. अब इस पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को लोकसभा में इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दामों में कमी आती है तो सरकार जल्द ही घरेलू गैस सिलेंडर के दामों (LPG Cylinder Price Reduced) को कम करने पर विचार करेगी. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस 750 डॉलर मीट्रिक टन के हिसाब से बिक रहा है”.

दरअसल, डीएमके (DMK) सांसद डॉक्टर वीरास्वामी कलानिधि ने प्रश्नकाल में सवाल पूछा था कि भारत में कब गैस के दामों में कमी आएगी. इस सवाल के जवाब में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि गैस के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई तरह के फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार ऐसी तैयारी कर रही है जिससे देश में गैस की कमी नहीं होगी. जिससे गैस के दामों में कटौती करने में आसानी होगी.

‘सऊदी में गैस के दामों में 330 फीसदी की बढ़त’

पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार देश की जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है. जनता लगातार गैस की कीमतों को कम करने की मांग कर रही है. सऊदी अरब में गैस के दामों में 330 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन सरकार ने उसके बावजूद रसोई गैस के दामों में बहुत कम बढ़ोतरी की है. ऐसे में अगर सऊदी अरब में गैस की कीमतों में कमी दर्ज की जाती है तो इसका असर देश में मिलने वाले एलपीजी (LPG) सिलेंडर पर भी दिखेगा. ऐसी स्थिति में सरकार आम लोगों को सस्ता गैस सिलेंडर देने में समर्थ होगी.

यह भी पढ़ें-    “बुलडोजर वहीं जायेगा जहां बीजेपी चाहेगी, न्याय के लिए बुलडोजर नहीं है”, बंदूक व्यापारी के सुसाइड करने पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

‘2014 में 414 रुपये में मिल रहा था सिलेंडर’

विपक्ष भी लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला है. विपक्ष महंगे रसोई गैस को लेकर सवाल उठा रहा है और याद दिला रहा है कैसे 2014 में घरेलू रसोई गैस 414 रुपये प्रति सिलेंडर में मिल रहा था. पिछले साल 2022 में सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दामों में 150 रुपये के करीब प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

21 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

32 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

36 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago