देश

बीजेपी से तनातनी के बीच शिवपाल यादव ने किस बात को लेकर जताया नितिन गडकरी का आभार, जानें पूरा मामला

Lucknow: समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा की है. उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023 का नितिन गडकरी का एक वीडियो शेयर किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि लोहिया जी और नेताजी के विचार सदियों तक दुनिया को स्पंदित करते रहेंगे. वाकई ऐसे थे लोहिया और हमारे नेता जी. आभार गडकरी जी! यही असली लोकतंत्र है.

मुलायम सिंह यादव और साइकिल रिक्शा का किस्सा

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023 में एक चर्चा के दौरान नितिन गडकरी ने ​​स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि मुलायम ​​सिंह यादव और लोहिया जी कहते थे की हम कभी भी साइकिल रिक्शा पर नहीं बेठेंगे. क्योंकि आदमी आदमी को खींचता है. इसे उन्होंने एक अमानवीय प्रथा बतलाया है.

ई रिक्शा को बताया महत्वपूर्ण

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे बोलते हुए कहा कि एक करोड़ आदमी किसी दूसरे आदमी को ढोने का काम करता था और इनमें से 90 फीसदी लोग अब ई-रिक्शा चला रहे हैं और कम से कम रोज 1000 रुपये कमा रहे हैं. अपने भाषण में मुलायम सिंह यादव का जिक्र करने के लिए शिवपाल सिंह यादव नें उनका आभार जताया है.

देश में बंद हुई अमानवीय प्रथा

नितिन गडकरी ने आगे बोलते हुए कहा कि देश में एक करोड़ लोग आदमी को ढोने का कार्य करता था. वहीं अब देश में इनमें से 99 प्रतिशत लोग ई-रिक्शा चला रहे हैं. देश में इस अमानवीय प्रथा के बंद होने पर उन्होंने खुशी जताई. वहीं उन्होंने ई- रिक्शा के बारे में बताते हुए कहा कि इसके खर्च में पेट्रोल डीजल के मुकाबले मात्र 10 प्रतिशत का खर्च आता है.

इसे भी पढ़ें: UPGIS 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मंत्री एके शर्मा के ऊर्जा और नगर विकास विभाग ने किया कमाल

पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपना

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023 में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि, ‘‘अब हमको ​​ऊर्जा का आयात करने वाला नहीं, ऊर्जा का निर्यात करने वाला देश बनाना है. यही हमारे प्रधानमंत्री जी का आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना है. इस सपने को पूरा करने का सबसे ज्यादा सामर्थ्य किसी राज्य में है तो वह उत्तर प्रदेश में है और योगी जी के नेतृत्व में यह सपना जरूर पूरा होगा.”

Rohit Rai

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago