देश

Delhi Crime News: ये हादसा नहीं, ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी, CCTV में नजर आया हैवानों का चेहरा, मां ने बयां की दर्द भरी दास्तां

Delhi Crime News: सुल्तानपुरी इलाके में लड़की को गाड़ी से घसीटे जाने की घटना में अब एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाली कार सड़क पर यूटर्न लेती दिख रही है. फुटेज में देखा जा सकता है उस वक्त लड़की कार के नीचे फंसी दिख रही है. इस घटना के बाद अब गुस्साएं लोगों ने सुल्तानपुरी थाने का घेराव किया. इस दौरान लोगों ने कहा कि ये हादसा नहीं निर्भया कांड जैसी दरिंदगी है.

इस वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में सामने आ गया है. पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार सवाल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक की मां ने सुनाई दर्द भरी कहानी

मृतक लड़की की मां ने कहा कि घटना वाली रात करीब 9 बजे मेरी उससे (बेटी) बातचीत हुई, उसने कहा कि वो 3-4 बजे तक वापस आ जाएगी. वो शादियों के लिए इवेंट प्लानर का काम करती थी. सुबह मुझे पुलिस का फोन आया और दुर्घटना के बारे में बताया गया. मुझे थाने ले जाया गया और इंतजार करवाया गया. उन्होंने कहा कि हमारे परिवार में मेरी बेटी ही कमाने वाली थी. उसने इतने कपड़े पहने थे, लेकिन उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमारी जांच के मुताबिक ये एक भयानक दुर्घटना थी. घटना के वक्त कार में मौजूद सभी 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. नकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है. उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा. साथ ही डॉक्टरों के बोर्ड के जरिए होगा मृतका का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि FIR में IPC की धारा 304 भी जोड़ी गई है ताकि आरोपी को आसानी से जमानत न मिले.

सीएम केजरीवाल ने जताया दुख

वहीं, इस मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि कंझावाला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली में ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी पर भड़का लोगों का गुस्सा, थाने के बाहर किया हंगामा, राखी बिरला की गाड़ी में तोड़फोड़

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी अपराध के दृश्य, शामिल वाहनों की जांच करने और सभी प्रासंगिक भौतिक, जैविक और अन्य साक्ष्य एकत्र करने के लिए शामिल किया गया है जो मामले को तह तक जाने में मदद करेगा.

ये भी देखें- 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

49 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago