होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Twitter New Feature
Twitter New Feature: नए साल के मौके पर अब ट्विटर (Twitter) में बड़े बदलाव होने की जानकारी मिल रही है. माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने ऐलान किया है कि ट्विटर में कुछ नए बदलाव होने जा रहे हैं, जिसमें साइड स्वाइप फीचर के माध्यम से यूजर्स ट्वीट्स, ट्रेंड्स, टॉपिक्स, लिस्ट को नेविगेट कर सकते हैं. एलन मस्क ने नई नेविगेशन सिस्टम को लेकर कोई फिक्स डेट नहीं बताई है कि इसे किस दिन पेश किया जा सकता है, लेकिन इस बात से साफ हो गया है कि कंपनी इसे जनवरी 2023 में कभी भी लॉन्च कर सकती है.
इस दौरान मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ट्विटर नेविगेशन जनवरी में लॉन्च हो रहा है जो स्वाइप करने की भी अनुमति दे देता है और रिकॉमेंडेड और फॉलो किए गए ट्वीट्स, ट्रेंड्स, टॉपिक्स आदि के बीच स्विच करने की अनुमति देता है.
ये भी पढ़ें- रमजान के महीने में शराब की बिक्री के बाद अब टैक्स में भी छूट- दुबई में अल्कोहल को लेकर सरकार का बोल्ड स्टेप
बता दें कि Twitter डील जब से पूरी हुई है और यह कंपनी Elon Musk के हाथों में आई है. तब से कंपनी लगातार चर्चा में बनी हुई है. कई तरह के बदलाव भी देखने को मिले है. साथ ही ये भी पता चला है कि जल्द ट्विटर के UI इंटरफेस में भी बदलाव हो सकता है, यानी कि इसके डिज़ाइन में कुछ फेरबदल किया जा सकता है. हालांकि ये कब तक होगा इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इसे नए साल 2023 जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: रमजान के महीने में शराब की बिक्री के बाद अब टैक्स में भी छूट- दुबई में अल्कोहल को लेकर सरकार का बोल्ड स्टेप
इतना ही नहीं ट्विटर पर व्यूज के लिए टेक्स्ट, लाइक्स, रीट्वीट और कोट ट्वीट्स आदि को रिप्लेस करने का भी काम किया जा रहा है. इस बदलाव के तहत हाल ही में ट्विटर से डिवाइस डिटेल फीचर को भी हटा दिया गया है. पहले जहां यूज़र को ट्वीट करने पर ये नजर आता था कि वह किस OS से ट्वीट कर रहा हैं, वह अब नजर नहीं आएगा.
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…